29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोएडा के सबसे बड़े घोटालेबाज पर फिर कसा शिकंजा, पत्नी के खिलाफ भी सीबीआई कोर्ट में आरोप तय

अब यादव सिंह की तरह उनकी पत्नी कुसुमलता पर भी चलेगा केस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 6 Oct 2018, 1:52 PM IST

Yadav singh

नोएडा के सबसे बड़े घोटालेबाज पर फिर कसा शिकंजा, पत्नी के खिलाफ भी सीबीआई कोर्ट में आरोप तय

नोएडा. बहुचर्चित नोएडा टेंडर घोटाले के मुख्य आरोपी यादव सिंह की पत्नी कुसुम लता पर शुक्रवार को गाजियाबाद की सीबीआई कोर्ट में आरोप तय कर दिए गए। इसके बाद से अब कुसुमलता पर भी यादव सिंह की तरह ही लगातार केस चलेगा।

आपको बताते चलें कि नोएडा टेंडर घोटाले में यादव सिंह पर आय से ज्यादा संपत्ति अर्जित किए जाने का मामला गाजियाबाद की सीबीआई कोर्ट में चल रहा है । इसकी सुनवाई लगातार चल रही है । इस केस की सुनवाई शुक्रवार को भी हुई । आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में सनी यादव और सरकारी गवाह मोहनलाल राठी को कोर्ट में पेश किया गया । हालांकि, यादव सिंह के वकीलों ने यादव सिंह की हाजिरी को लेकर माफी नामा लगा दी। इसमें यादव सिंह की तबीयत खराब होना बताया गया है।

उधर जमानत पर चल रही यादव सिंह की पुत्रवधू श्रेष्ठा सिंह और पत्नी कुसुम लता भी गाजियाबाद की सीबीआई की विशेष अदालत में पेश हुए, जबकि करुणा सिंह और गरिमा भूषण गैरहाजिर रहे। उन दोनों की भी उनके वकील के द्वारा हाजिरी माफी दी गई। हालांकि, इस केस में सबसे आखिर में सरेंडर करने वाली यादव सिंह की पत्नी कुसुम लता पर सीबीआई की विशेष अदालत में आरोप तयकर दिए गए। इस केस की अगली सुनवाई 8अक्टूबर को होगी। बहराल, जिस तरह से यादव सिंह पर यह मामला चल रहा है। अब यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता पर भी यादव सिंह की तरह केस चलेगा।