
किन्नरों के घर में घुसे 'साधु' और कर दिया चौंकाने वाला कांड- देखें वीडियो
नोएडा। शहर के सेक्टर-122 में गुरुवार को साधु के वेश आए बदमाशों ने किन्नर के घर में घुसकर कर लूटपाट की। विरोध करने पर उन्होंने किन्नर को चाकू मार दिया और भाग गए। बदमाश अपने साथ दो लाख रुपये और 5 तोला सोना लूटकर ले गए। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से सबूत इकट्ठा कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
दो लाख रुपये और 5 तोला सोना लूट ले गए बदमाश्ा
साधू के वेश में घुसे बदमाश जब घटना को अंजाम देकर भागने लगे तो आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और उनके गुरु को दी। इसके बाद पुलिस ने घायल नाबालिग किन्नर को अस्पताल पहुंचाया। किन्नर के गुरु मुस्कान का कहना है कि जब उन्होंने मौके पर पहुंचकर देखा तो वहां चारों तरफ सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे दो लाख रुपये और 5 तोले सोना गायब था।
बदमाशों के पास था चिमटा और ढोलक
17 साल की घायल किन्नर का कहना है कि आज दोपहर करीब 1 बजे वह घर पर अकेली थी। उसके साथी दूसरे इलाके में बधाई देने गए हुए थे, तभी कुछ अज्ञात लोग साधु के भेष में घर में घुस आए। उनके हाथ में चिमटा और ढोलक थी। दरवाजा खोलते ही वे सीधे घर में घुस आए। पहले तो उन्होंने उससे पानी मांगा। जैसे ही वह पानी लेने अंदर गई तो पीछे से उसके सिर पर किसी चीज से प्रहार कर दिया। जब उसने विरोध किया और बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसके पेट में चाकू मार दिया। इसके बाद वह बेहोश होकर गिर गई। उसे अस्प्ताल में होश आया है। घायल का इलाज कर रहे त्रिपाठी अस्पताल के डॉ. समीर सैफी का कहना है कि पीड़ित को काफी चोट आई हैं। फिलहाल उसे अंडर ऑब्जर्वेशन रखा गया है।
Published on:
28 Dec 2018 09:39 am

बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
