3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घरेलू कामकाजों से जुड़ी महिलाओं ने पीएम मोदी व सीएम योगी से कर दी ये बड़ी मांग

महागुन सोसाइटी में घरेलू कामगारों और उनके मालिकों के बीच हुए विवाद के बाद घरेलू कामकाजों से जुड़ी महिलाए संगठित होने लगी हैं।

2 min read
Google source verification
protest

घरेलू कामकाजों से जुड़ी महिलाओं ने पीएम मोदी व सीएम योगी से कर दी ये बड़ी मांग

नोएडा। पिछले साल सेक्टर-74 स्थित महागुन सोसाइटी में घरेलू कामगारों और उनके मालिकों के बीच हुए विवाद के बाद घरेलू कामकाजों से जुड़ी महिलाए संगठित होने लगी हैं। इसके साथ ही वह अब अपने अधिकारों की मांग भी करने लगी हैं।

यह भी पढ़ें : यूपी के इस जिले के डीएम की पत्नी और बेटियों ने किया ऐसा काम, अब हर तरफ हो रही चर्चा

इसके लिए घरेलू कामगार महिला संगठन के बैनर तले इन महिलाओं ने अपनी समस्याओं को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें मांग की गई है कि सामाजिक सुरक्षा कानून को तुरंत लागू किया जाए। घरेलू कामगार महिलाओं का श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन हो और पेंशन का लाभ दिया जाये।

यह भी पढ़ें : जब शराब पीकर सो गया स्टेशन मास्टर, तो एक्सप्रेस टेन और मालगाड़ी का हुआ ये हाल

नोएडा के सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर रही महिलाएं घरेलू कामगार महिला संगठन से जुड़ी हुई हैं। संगठन की महासचिव आशा यादव का कहना है कि शहरों में बढ़ती कॉलोनिया में घर का कामकाज करने के बाद भी उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। कड़ी मेहनत करने के बाद छोटी-छोटी बातों पर अपमानित होना पड़ता है। कई बार मानसिक और शरीरिक प्रताड़ना भी झेलनी पड़ती है। जिसे लेकर इनकी मांग है कि सामाजिक सुरक्षा कानून को तुरंत लागू किया जाए, घरेलू कामगार महिलाओ का श्रम विभाग मे रजिस्ट्रेशन हो और पेंशन का लाभ भी दिया जाए।

यह भी पढ़ें : भाजपा ने पश्चिमी यूपी के इन जिलों में किए बड़े बदलाव, इन्हें मिली जिम्मेदारी

बता दें कि घरेलू कामगार महिला संगठन की ओर से 17 मांगों का ज्ञापन प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया है। जिसमें श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन करवाने, न्यूनतम वेतन के तहत 50 रुपये के हिसाब से भुगतान, साप्ताहिक अवकाश का प्रावधान, प्रति वर्ष एक महीने का वेतन बोनस, बच्चो के लिए पालना घर और कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न तुरन्त पुलिस कार्रवाई जैसी मांग शामिल हैं। प्रदर्शन कर रही इन महिलाओं का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ही विचार नहीं किया गया तो 20 जुलाई को घरेलू कामकाजों से जुड़ी महिलाएं संगठित हो कर हड़ताल कर सिटी मजिस्टेट कार्यालय पर धारना प्रदर्शन करेंगी।

Story Loader