
Elvish Yadav
Elvish Yadav: रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में जेल में बंद यूट्यूबर एल्विश यादव के सोशल मीडिया अकाउंट को पुलिस खंगाल रही है। फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और अन्य जगहों पर अपलोड वीडियो को जांच की जा रही है। इन सबका ब्यौरा पुलिस अपनी केस डायरी में दर्ज कर रही है। इसके बाद चार्जशीट दाखिल की जाएगी। इसके साथ-साथ पुलिस रेव पार्टी के आयोजकों का ब्यौरा भी जुटा रही है और ये भी पता लगा रही है कि इन पार्टियों में कौन-कौन आता था।
सूत्रों की मानें तो जल्द ही पुलिस एल्विश की रिमांड के लिए भी आवेदन कर सकती है। जिन जगहों पर एल्विश रेव पार्टी किया करता था उन जगहों पर भी पुलिस उसे ले जा सकती है। इसके साथ- साथ इस केस में पकड़े गए अन्य लोगों से आमना-सामना कराकर भी एक बार फिर पूछताछ हो सकती है।
दूसरी तरफ गुड़गांव पुलिस भी एल्विश को वहां दर्ज केस के सिलसिले में रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। एल्विश को ग्रेटर नोएडा के लुक्सर जेल की हाई सिक्योरिटी बैरेक में शिफ्ट करने के पीछे भी एक बड़ी वजह बताई जा रही है। सूत्रों ने बताया है कि जेल में भी कई कुख्यात गैंग के बदमाश बंद है जिसके चलते एल्विश को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है।
यह भी पढ़ें: यूपी में आठ सीटों के लिए नामांकन शुरू, कई हॉट सीटों पर अब भी सस्पेंस जारी
सोशल मीडिया पर एल्विश ने अपना सफर 2016 में शुरू किया था और अब यूट्यूब चैनल पर उसके 1.49 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं। अपने वीडियो को हिट करने के लिए उसने कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करता था। इनमें लग्जरी गाड़ियां, लोकेशन और जीव-जंतु भी होते थे। उसने सांप और विदेशी लड़कियों के साथ भी कई वीडियो अपने सोशल मीडिया पर डाले हुए हैं।
Updated on:
20 Mar 2024 10:02 am
Published on:
20 Mar 2024 09:32 am

बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
