
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
नोएडा। कोतवाली एक्सप्रेस-वे पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लिफ्ट देकर सवारियों से लूटपाट करने वाले गिरोह के सरगना और 25 हजार के इनामी बदमाश को सेक्टर-132 पुस्ता रोड से गिरफ्तार किया है। वहीं उसके दो साथी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि फरार हुए बदमाशों कि तलाश की जा रही है। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने तंमचा, जिन्दा कारतूस, चाकू, हुंडई एसेन्ट कार बरामद की है। जिसका इस्तेमाल लूट कि वारदात के लिए किया जाता था।
घायल बदमाश की पहचान 25 हज़ार इनामी और खोड़ा कॉलोनी निवासी विकास के रूप में हुई। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि ये गिरोह अपने घरों और आफिस जाने के इंतजार में खड़े मुसाफिरों को लिफ्ट देकर वाहन में बिठाते थे और सुनसान जगह पर उसके साथ लूटपाट कर फरार हो जाते थे। गिरोह के बारे में पुलिस को मिले इनपुट के बाद कि तीन बदमाश सेक्टर-132 पुस्ता रोड पर राहगीरों से लूटपाट करने की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंच कर बदमाशों कि घेराबंदी कि अपने आप को घिरा देख बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगे, जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस उसके साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
यह भी देखें: चोरी की मोटरसाइकिल व तमंचा कारतूस संग दो गिरफ्तार
एडीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विकास पूर्व से थाना फेस 2 एवं थाना सेक्टर 39 से वांछित अपराधी है। विकास पर सेंट्रल जोन नोएडा से 25 हज़ार का इनाम घोषित है। विकास एक शातिर किस्म का अपराधी है जो गाड़ियों में बैठा कर सवारियों से लूटपाट आदि करते हैं। सवारी के रूप में कार में लिफ्ट देकर उनके साथ चाकू तंमचे के बल पर एटीएम से रुपये निकलवाना, लूटपाट व आभूषण निकाल कर ले जाते थे। आरोपियो के कब्जे से पुलिस ने तंमचा, जिन्दा कारतूस, चाकू, एसेन्ट कार, बरामद किया गया है। आरोपी के आपराधिक इतिहास एवं अन्य जानकारी की जा रही है।
Published on:
18 Mar 2021 02:14 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
