4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्‍थान चुनाव का रिजल्‍ट आते ही भाजपा के दो पूर्व मंत्री चले जाएंगे बसपा में, यहां से मांग रहे लोकसभा का टिकट

राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम समेत पांच राज्‍यों के चुनाव परिणाम 11 दिसंबर को आ जाएंगे

2 min read
Google source verification
BJP

राजस्‍थान चुनाव का रिजल्‍ट आते ही भाजपा के दो पूर्व मंत्री चले जाएंगे बसपा में, यहां से मांग रहे लोकसभा का टिकट

नोएडा। जहां एक तरफ लोगों की नजर राजस्‍थान और मध्‍य प्रदेश के चुनाव परिणाम पर लगी है, वहीं दूसरी तरफ दिग्‍गज नेता लोकसभा चुनाव के टिकट के लिए अपनी गोटी फिट कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा के दो पूर्व मंत्री बसपा से टिकट लेने के चक्‍कर में हैं। इसके लिए वे बसपा के शीर्ष नेता से भी मुलाकात कर चुके हैं। फिलहाल उन्‍हें राजस्‍थान और मध्‍य प्रदेश समेत अन्‍य राज्‍यों के चुनाव परिणाम आने तक इंतजार करने को कहा है।

यह भी पढ़ें:ट्रैफिक रूल्‍स तोड़ने वाले इन 633 लोगों का सस्‍पेंड होगा लाइसेंस, लिस्‍ट में देखें कहीं आपका नाम तो नहीं है

महेश शर्मा के विरोधी है दोनों नेता

राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चा के मुताबिक, दोनों ही पूर्व मंत्री सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा के धुर विरोधी हैं। दोनों ही गौतमबुद्ध नगर से लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं लेकिन भाजपा से यहां डॉ. महेश शर्मा मजबूत स्थिति में हैं। वे यहां से चुनाव लड़ने की अपनी इच्‍छा से आलाकमान को भी अवगत करा चुके हैं। यहं दाल न गलते देख उन्‍होंने बसपा का दरवाजा खटखटाया है। बताया जा रहा है क‍ि वे शु्क्रवार रात को बसपा के शीर्ष नेता से मिले और गौतमबुद्ध नगर से टिकट की इच्‍छा जताई। इसके बाद बसपा की तरफ से उन्‍हें फिलहाल राजस्‍थान और मध्‍य प्रदेश के चुनाव परिणाम आने तक इंतजार करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें: बुलंदशहर हिंसा: मुख्‍यमंत्री योगी ने दिया चौंकाने वाला बयान

वीरेंद्र डाढ़ा का कट चुका है टिकट

आपको बता दें क‍ि गौतमबुद्ध नगर से बसपा ने वीरेंद्र डाढ़ा को टिकट दिया था। इसके बाद उन्‍होंने लोकसभा क्षेत्र में प्रचार भी शुरू कर दिया था। पिछले माह वीरेंद्र डाढ़ा का टिकट काट दिया गया। इसके बाद गौतमबुद्ध नगर से टिकट लेने वालों की लाइन लग गई। बहती गंगा में हाथ धोते हुए भाजपा के दो दिग्‍गज नेता भी यहां से टिकट की अास में दिल्‍ली में बसपा नेता के पास पहुंच गए। बताया जा रहा हैद क‍ि यहां उनकी अच्‍छी पकड़ है। अगर उन्‍हें टिकट मिलता है तो बसपा को यहां से जीत मिलेगी। अगर ऐसा होता है तो भाजपा को बड़ा झटका लगा है।

यह भी पढ़ें: बुलंदश्‍ाहर हिंसा मामले में योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, इस पुलिस अधिकारी पर गिरी गाज

11 को आएगा रिजल्‍ट

राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम समेत पांच राज्‍यों के चुनाव परिणाम 11 दिसंबर को आ जाएंगे। इसके बाद गठबंधन को लेकर बात हो सकती है। माना जा रहा है कि गठबंधन होने की स्थिति में भी बसपा गौतमबुद्ध नगर सीट नहीं छोड़ना चाहेगी। गौतमबुद्ध नगर बसपा सुप्रीमो मायावती का गृह जिला भी है।