
ग्रेटर नोएडा. आईटीबी के 56वें स्थापना दिवस कार्यक्रम घोड़ी (ब्लैक ब्यूटी) और डॉग (मछली) के लिए भी खास रहा। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इन जोनों जांबाज पहुशों को इनकी बहादुरी और उपलब्धि के लिए सम्मानित किया है। आईटीबीपी के प्रेस प्रवक्ता विवेक कुमार पांडेय के मुताबिक इतिहास में पहली बार गृहमंत्री ने इन दोनों बहादुर पशुओं को सम्मानित किया है। घोड़ी ब्लैक ब्यूटी चंडीगढ़ में और डॉग मछली नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ में आईटीबीपी कैंप में तैनात हैं। ब्लैक ब्यूटी क्रॉस कंट्री रेस में नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट है, जबकि मछली नक्सल अभियान में कई आईईडी पकड़ चुकी है।
सूरजपुर के आईटीबी कैंप में मंगलवार को 56वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए। यहां उन्हें जवानों ने परेड की सलामी दी। इस मौके पर आईटीबी के 6 जवानों को विशिष्ट सेवा के लिए और 26 को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदकों से विभूषित कर सम्मानित किया गया। वहीं, आईटीबीपी कैंप के दो जानवरों एक घोड़ी और एक डॉग को भी मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया था। आईटीबीपी के अधिकारियों की माने तो दोनों को सालभर की परफॉर्मेंस के लिए सम्मानित किया गया है।
आईटीबीपी के प्रेस प्रवक्ता विवेक कुमार पांडेय ने बताया कि घोड़ी का नाम ब्लैक ब्यूटी है और डॉग का नाम मछली है। ब्लैक ब्यूटी की उम्र 9 साल है, जबकि मछली की उम्र 7 साल है। ये दोनों बचपन से ही आईटीबीपी के एनीमल स्कॉवायड में शामिल हैं। ब्लैक ब्यूटी फिलहाल चडीगढ़ में पोस्टेड है, जबकि मछली छत्तीसगढ़ में। उन्होंने बताया कि ब्लैक ब्यूटी पहाड़ी एरिया में जहां रास्ते नही हैं, वहां सामान लाने और ले जाने का कार्य करती है। साथ ही यह स्पोटर्स कोट में तैनात है। ब्लैक ब्यूटी पिछले साल आयोजित हुई ऑल इंडिया नेशनल क्रॉस कंट्री रेस में गोल्ड मेडल जीत चुकी है। इसके अलावा आर्मी की नेशनल क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीत चुकी है। मछली ने आईटीबीपी के एंटी नक्सल ऑपरेशन में तैनात रहते हुए कई आईईडी (विस्फोटक पदार्थ) पकड़े हैं। उन्होंने बताया कि इनकी उपलब्धि के लिए मेडल देकर सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि ज्यादातर उन्हें डाइट देकर सम्मानित किया जाता है।
Published on:
24 Oct 2017 07:03 pm

बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
