4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: पति को छोड़कर दूसरे व्यक्ति के पास चली गई महिला, कुछ दिनों बाद फिर आ गई वापस, इसके बाद जो हुआ…

Highlights: -पति को अपनी पत्नी के चाल चलन पर शक होने लगा -वह किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी चली गई -किसी तरह समझाबुझा कर युवक अपनी पत्नी को वापस ले आया

2 min read
Google source verification
demo.jpg

नोएडा। शहर के सेक्टर 44 में एक पति को अपनी पत्नी के चाल चलन पर शक होने लगा। इसके साथ ही वह किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी चली गई। हालांकि, किसी तरह समझाबुझा कर युवक अपनी पत्नी को वापस ले आया। आरोप है कि महिला फिर भी दूसरे युवक से बात करती थी। बस, इसी शक के कारण युवक ने तार से गला घोटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया।

यह भी पढ़ें : बंदरों के खौफ से घरों में कैद हुए लोग, बोले- 'हमारी मदद करो'बंदरों के खौफ

वहीं, पुलिस ने सूचना पर आरोपी को बॉटनिकल गार्डन के पास गिरफ्तार कर लिया। हत्या की वजह का खुलासा करते हुए आरोपी पति उत्तम दास ने बताया कि उसने अपनी पत्नी के चाल चलन पर शक था। दोनों के बीच इसको लेकर विवाद भी रहता था। पुलिस की गिरफ्त आया उत्तम दास नोएडा में ही एक डॉक्टर के यहां बतौर कंपाउंडर का काम करता है।

यह भी पढ़ें: पूजा की थाली में नहीं रखी ये चीजें तो अधूरा रह जाएगा करवा चौथ का व्रत

आरोप है कि वह अपनी पत्नी दीप्ति को लेकर सेक्टर-44 स्थित पीजी में आया और रात को दीप्ति की तार से गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपित ने बताया कि उसकी पत्नी कुछ दिन पहले अमित विश्वास नाम के व्यक्ति के साथ चली गई थी। फिर किसी तरह उसे समझाबुझाकर घर लाया था। हत्या की वजह का खुलासा करते हुए उत्तम दास ने बताया कि वापस आने पर भी वह अमित से बातचीत करती थी। मंगलवार को भी पत्नी ने अमित से बात की, तो वह गुस्से पर काबू नहीं कर पाया। इसके बाद पूरी साजिश के तहत वह पत्नी को पीजी लेकर गया और उसकी हत्या कर दी।

एसपी सिटी विनीत जयसवाल के मुताबिक, उसके सास-ससुर ने ही दीप्ति की हत्या की जानकारी पुलिस को दी। परिजनों का कहना है कि मूलरूप से बंगाल के रहने वाले उत्तम दास और दीप्ति की शादी छह साल पहले हुए थी और वह पत्नी के साथ डॉक्टर के घर पर ही रहता था।