
नोएडा।नोएडा की कोतवाली 58 पुलिस ने चेन स्नेचर्स गैंग के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।जिन्होंने चेन स्नेचिंग की सैकड़ों वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली है।लेकिन हैरानी की बात ये है कि इस गैंग का मास्टर माइंड एक ज्वैलर ही निकला, जो नोएडा के सेक्टर-22 में ज्वैलरी की शॉप चलाता है। आरोपी ज्वैलर्स चेन स्नेचर्स को कांट्रैक्ट पर रखकर चेन लूट की वारदातें करवाता था और लूट की ज्वैलरी को गलाकर नए आभूषण बनाता था और उससे मोटी लोन की रकम उठा लेता था। लोन की आधी रकम लुटेरों में बांटी जाती थी और आधी ज्वैलर्स अपने पास रखता था। पुलिस ने इनके पास से 240 ग्राम सोने के जेवरात, 80 हजार की चेन, 3 तमंचा और 6 कारतूस बरामद किये हैं