19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाई के लिए भी रखा जाता है करवा चौथ का व्रत, इस काल से जुड़ी है परंपरा

karwa chauth 2018 date shubh muhurat, करवा चौथ का व्रत भार्इ के लिए रख करें एेसे पूजा  

2 min read
Google source verification
vrat

भाई के लिए भी रखा जाता है करवा चौथ का व्रत, इस काल से जुड़ी है परंपरा

नोएडा.Karwa Chauth 2018 का व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चुतुर्थी को मनाया जाता है। यह व्रत महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। लेकिन यह बात कम लोग जानते हैं कि लड़कियां करवा चौथ का व्रत अपने भाइयों की सलामती और लंबी उम्र के लिए भी रखती हैं। इस साल यह व्रत

karwa chauth 2018 date shubh muhurat

पंडित आचार्य गोपाल शर्मा ने बताया कि Karva Chauth का व्रत (Vrat) की पूजा करने का शुभ मुहूर्त करीब 1 घंटे 20 मिनट है। शुभ मुहूर्त 27 अक्‍टूबर 2018 को शाम 5.36 से शाम 6.54 बजे तक का होगा।

इस काल से मिलता है उल्लेख

भाई के लिए करवा चौथ का व्रत बहन की तरफ से रखने की पंरपरा का उल्लेख महाभारत काल से मिलता है। यह भगवान श्री कृष्ण और द्रौपदी से जुड़ी हुई कथा है। महाभारत युद्ध में सफलता के लिए अस्त्र-शस्त्र इकट‍्ठा कर अर्जुन तपस्या के लिए नीलगिरी पर्वत पर गए थे। अर्जुन के नहीं लौटने पर द्रौपदी ने भगवान श्री कृष्ण को याद किया। द्रौपदी को श्रीकृष्ण ने करवाचौथ व्रत करने के बारे में बताया और विधि बताई। द्रौपदी ने विधि पूर्वक करवाचौथ का व्रत किया था। बाद में अर्जुन तपस्या कर वापस लौट आये। कृष्ण को द्रौपदी भाई मानती थी। कृष्ण के बताए गई विधि की वजह से द्रौपदी का अर्जुन से मिलन हुआ। तभी से लड़कियां अपने भाई की सलामती के लिए करवाचौथ का व्रत रखती है।

ऐसे रखें भाई के लिए करवा चौथ का व्रत

पंरपरा के मुताबिक भाई के लिए करवा चौथ की पूजा अलग है। भाई के लिए रखा जाने वाला व्रत चांद को देखकर नहीं बल्कि तारों को देखकर खोला जाता है। भाई के लिए जो भी कुंवारी लड़कियां करवाचौथ का व्रत रखती हैं, उन्हें सजने संवरने की जरूरत नहीं होती है। ये भाई की मंगल कामना करते हुए करवा चौथ का व्रत रखती हैं।