4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2 बीवियों के साथ अब आगरा जाएंगे कुवैत के सुल्तान, ​इनका खर्चा जानकर उड़ जाएंगे होश

दो बीवियां और 2 बेटियों और 13 सुरक्षाकर्मी के साथ आए शेख ने महंगे रेजॉट में 45 कमरे की किए बुक

2 min read
Google source verification

image

Rajkumar Pal

Jun 30, 2017

kuwait seikh

kuwait seikh

नोएडा। कुवैत के सुल्तान शेख सबा अल अहमद अल जबर अल अमीर इन दिनों अपने इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा में आए हुए हैं। कुवैत के सुल्तान 26 जून से नोएडा के जेपी हॉस्पिटल मे एडमिट कराया गया था। कुवैत के सुल्तान अल्जाइमर से पीड़ित बताए जा रहे हैं। खास बात ये है कि अमीर के साथ उनके परिवार के कई सदस्य आए हैं, और सुल्तान की सुरक्षा के लिए लगभग 13 सुरक्षा कर्मी भी उनके के साथ आए हैं। वहीं उनकी दो बीवियां और 2 बेटियां भी आयी हैं।

इस वक्त सुल्तान का शाही अंदाज नोएडा में देखने को मिल रहा है। सुल्तान जेपी रेजॉर्ट में ठहरे हुए हैं। रेसॉर्ट में उन्होंने लगभग 45 कमरे बुक किए हुए हैं, जबकि कहीं आने और जाने के लिए 4 मर्सिडिज का उपयोग कर रहे हैं। वहीं जानकारी के मुताबिक एक रेजॉर्ट में रूम का किराया 18 हजार है। जबकि सुल्तान सहित उनके साथ आये सुरक्षा कर्मियों की संख्या लगभग 13 है। फिलहाल कुवैत के सुल्तान और उनके परिजनों के आवास की व्यवस्था जेपी रेजॉर्ट में किया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को कुवैत के सुल्तान शेख आगरा जा सकते हैं। वहीं कुवैत के सुल्तान और उनके परिजनों ने अपने निजी वायुयान से पालम और वहां से हेलीकॉप्टर से जेपी रेजॉर्ट पहुंचे हैं। जहां से उनको सड़क मार्ग से इलाज ग्रेटर नोएडा के जेपी हॉस्पिटल में लाया गया।

बता दें कि डॉक्टरों की टीम की अगुवाई सर्जन और जेपी हेल्थकेयर के सीईओ डॉक्टर मनोज लूथरा ने किया। कुवैत के सुल्तान की सुरक्षा के लिए कड़े प्रबन्ध किए गए थे। अस्पताल के जिस फ्लोर पर इलाज के लिए एडमिट किया गया था, वहां डॉक्टर के अलावा किसी को जाने की अनुमति नहीं थी। ऐसी कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था जेपी रेजॉर्ट में अमीर और उनकी फैमिली के लिए की गई है।

वहीं शुक्रवार को ये खबर आयी कि कुवैत के राष्ट्र प्रमुख सुल्तान शेख शबा अल अहमद अमीर के स्वास्थ में सुधार होने पर शुक्रवार को नोएडा के जेपी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, मगर खबर लिखे जाने तक वो फिर से अस्पताल पहुंचे हैं। सूत्रो के अनुसार 2 जुलाई को वे कुवैत लौट जाएंगे।
Story Loader