
maid robbed owner house
नोएडा. राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के वीआईपी सेक्टर-44 में बुधवार को दिनदहाड़े लूटपाट की घटना सामने आई है। पीछा कर रहे गार्ड को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। गार्ड की गोली मारकर हत्या करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। जो कि पहले इस घर मे काम करने वाली नौकरानी की बहन है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हुई कार और बाइक बरामद कर ली है।
नोएडा के पॉश इलाके के सेक्टर-44 में कल हुई दिनदहाड़े लूट और हत्याकांड मामले में आज पुलिस ने खुलासा किया है। इस हत्याकांड में विनोद कुमार के घर पहले दो महिलाएं मेड का काम करती थी। दोनों बहन थी। इन दोनों के न रहने पर उनकी छोटी बहन आरती काम पर आती रहती थी। बाद में दोनों बड़ी बहनों की शादी हो गई। उसके बाद दोनों ने ही काम छोड़ दिया था। लेकिन आरती कभी-कभी विनोद के घर आती जाती थी। उन्होंने बताया कि आरती ने ही अपने ब्वायफ्रेंड संदीप के साथ विनोद के घर में लूट का प्लान बनाया था।
आरती को घर के बारे में पूरी जानकारी थी। आरती और ब्वायफ्रेंड संदीप, संदीप का दोस्त सोनू और विकास उर्फ विक्की ने पूरी साजिश रची। प्लान के मुताबिक पहले आरती घर में गई। उसी बीच धोबी भी कपड़े लेने आ गया। धोबी के जाने के तुरंत बाद आरती भी निकल गई। आरती जैसे ही दरवाजे से बाहर निकली, बाहर खड़े संदीप सोनू और विकास प्लंबर बनकर घर में आए, और घटना को अंजाम दिया।
इस वारदात में जांच के दौरान कड़ी से कड़ी जुड़ती गई और पुलिस आरती और संदीप तक पहुंच गई। दोनों की शादी नहीं हुई है, लेकिन सदरपुर में लिव इन में रह रहे थे। पुलिस ने उनके किराये के घर से ही दोनों को गिरफ्तार किया है। जबकि सोनू को घटना के तुरंत बाद ही गार्डों और आम लोगों ने पकड़ लिया था।
उन्होंने बताया कि घटना के चौथे फरार आरोपी विकास उर्फ विक्की की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि बुधवार को जिस गार्ड भान किशोर शर्मा की मौत हुई थी। उसे सोनू ने ही गोली मारी थी। घटना में इस्तेमाल सैंट्रो कार आरती के ब्वायफ्रेंड संदीप के रिश्तेदार की थी और बाइक सोनू की थी। दोनों वाहन को पुलिस ने घटना के बाद ही अपने कब्जे में ले लिया था। पकड़े गए आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बाबत एसएसपी ने बताया कि सोनू पहले हत्या की कोशिश के आरोप में शामिल था। वह मुकदमा दिल्ली में पंजीकृत किया गया था। उसमें सोनू का पिता भी शामिल था। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों का अब तक कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है, लेकिन आसपास के जिलों में भी पड़ताल की जा रही है।
Published on:
08 Sept 2017 12:32 pm

बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
