1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिलाओं को छोड़ अब युवकों के बाल काट रहा है चोटी कटवा

पीड़ित युवक का कहना- सोते वक्त एक लंबा सा हाथ मेरे मुंह पर आया और बाल काट कर चला गया

2 min read
Google source verification
choti katwa

choti katwa

शामली. यूपी में जहां एक और महिलाओं की चोटी कटने का आतंक छाया हुआ है, वहीं जनपद शामली के गांव खेड़ी करमू में रात्रि में सो रहे एक युवक के अचानक से बाल कट गए, घटना के बाद से परिजनों ने जाग कर रात बिताई। आस पड़ोस में दहशत का माहौल व्याप्त है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की बात कहकर वापस लौट आए।


दरअसल आपको बता दें कि मामला जनपद शामली के सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ी करमू का है। जहां रात्रि में करीब 12 बजे चारपाई पर सो रहे सावेज नाम का युवक शौच के लिए गया था। जिसके बाद वह वापस आकर अपने कमरे में चारपाई पर लेट गया और जैसे ही उसने कमरे की लाइट बंद की तो बताया जाता है कि उसी दौरान एक लंबा सा हाथ सावेज के मुंह के आगे आया और उसके बाल कट गए। इस दौरान सावेज चिल्लाया और जिसके बाद उसकी आवाज सुनकर परिजन उसके पास पहुंचे तो उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी।







इसके कुछ देर बाद से सावेज बेहोश हो गया और अभी तक भी उसको होश काफी देर बादा आया है। हालांकि परिजनों ने इस पूरे मामले की पुलिस से शिकायत की तो पुलिस भी पीड़ित के घर पहुंची और पूछताछ के बाद मामले की जांच की बात कहकर लौटाए। अब इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। लोग डरे और सहमें हुए हैं।

वहीं शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के कस्बा दलित में भी एक महिला की रात्रि में सोते समय चोटी कट गई। चोटी कटने से परिवार में भय व्याप्त है। चोटी कटने की यहां यह पहली घटना हुई है। जिसके बाद से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। हालांकि लोग इसे भूत-प्रेत का साया भी मान रहे। इसके अलावा गढ़ी पुख्ता थाना क्षेत्र के गांव घड़ी अब्दुल्ला खान में भी एक युवती की रात्रि के समय में ही सोते समय चोटी कटने का मामला सामने आया है। हालांकि सूचना पर पुलिस पहुंची थी लेकिन पुलिस इस घटना को किसी असामाजिक तत्वों का काम बता रही है।

Story Loader