
मैंगो शेक सेहत के लिए है इतना फायदेमंद, शायद ही जानते होंगे आप इसके गुण
नोएडा।फलों के राजा आम के गर्मियों के सीजन में आता है। इसबीच ही आम खाने के शौंकीन लोग इसे रात से लेकर दिन के भोजन में भी शमिल करते है। इतना ही नहीं कुछ लोग मैंगो शेक बनाकर पीते है। वहीं कुछ इससे थोड़ा बचाव करते है, लेकिन अगर आप मैंगो शेक के गुण अौर फायदों के बारे में जान गये। तो शायद ही आप इससे परहेज कर पाएें। जी हां, डाॅक्टर सीनियर फिजिशियन एन के शर्मा बताते है कि मैंगो शेक स्वाद ही नहीं बल्कि शरीर के लिए आम से कहीं ज्यादा पोष्टिक पूर्ण भी है। इसके एक नहीं बल्कि कर्इ फायदे आए है।
पेट के रोगियों के लिए फायदेमंद साबित होता है मैंगो शेक
अगर आप के पेट के रोगी है यानि आप को कब्ज व पाचन-तंत्र दुरुस्त नहीं है। ताे मैंगो शेक आप के पेट के इस मर्ज को भी ठीक करता है। इसकी वजह इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर्स का पाया जाना है। लेकिन आम या मैंगो शेक के ज्यादा सेवन से पेट खराब भी हो सकता है इसलिए इसका सीमित सेवन करें।
वजन बढ़ाने के साथ ही देता है भरपूर ऊर्जा
अगर आप अपने दुबले पन से परेशान है आैर वजन बढ़ाना चाहते है। तो मैंगो शेक आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। इतना ही नहीं मैंगो शेक शरीर में एनर्जी भी देता है। इसकी वजह इसमें प्राकृतिक ग्लूकोज भरपूर पाया जाना है। इतना ही नहीं चीनी मिलाकर बना मैंगो शेक एक ग्लास में करीब 240 कैलोरीज देता है। जबकि बिना चीनी वाले मैंगो शेक में 171 कैलोरीज होती हैं।इसके साथ ही एक ग्लास मैंगो शेक में 8.6 ग्राम फैट, 7 ग्राम प्रोटीन, 35 ग्राम कार्बोहाइ्ड्रेट आैर 7.8 ग्राम वसा पाया जाता है। वहीं अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो मैंगो शेक को खाने के बाद पीने की जगह इसे सुबह ब्रेकफास्ट में या शाम को पिएं। इसमें फाइबर भी अच्छी मात्रा पार्इ जाती है। वहीं जल्दी वजन बढ़ाने के लिए बहुत ज्यादा मैंगो शेक न पिएं।
मैंगो शेक आंखों के लिए भी है बहुत फायदेमंद
अगर आप आंख में होने वाली किसी विकार से परेशान है तो आपके लिए मैंगो शेक फायदा पहुंचा सकता है। इसकी वजह आम में उच्च मात्रा में मौजूद विटामिन 'ए' नेत्र स्वास्थ्य के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। इससे आंखों की रोशनी को बढ़ावा मिलता है। अगर आप रोजाना एक ग्लास मैंगो शेक का सेवन करते है। तो अच्छी दृष्टि को बढ़ावा देकर अंधेपन को रोकता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएता हैं मैंगो शेक
शायद ही आप जानते हो कि हर रोज मैंगो शेक पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी, ए आैर बी पाया जाता है। इसमें ए आखों के लिए आैर बी हृदय रोगों की रोकथाम के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। साथ ही पोटेशियम, फाइबर आैर मैग्रीशियम भी प्राप्त होता है।
त्वचा को चमकाने में भी लाभदायक है मैंगो
वहीं अगर आप अपनी त्वचा को निखारना आैर चमकदार बनान चाहते है तो इसमें भी आम आपकी मदद करता है।इसकी वजह इसमें पाए जाने वाला विटामिन ए को ऐसे पोषक तत्वों में तब्दील कर देता है।जो त्वचा को एक्ने से बचाने के साथ ही उसे ठीक रहने आैर चमकदार बनाने में मदद करते है।इसमें पाया जाने वाला विटमिन ई फ्री-रेडिकल्स को खत्म करके त्वचा को खिला देता है।
Published on:
10 Jun 2018 05:01 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
