29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश यादव की बड़ी घोषणा, बोले- हमारी सरकार बनी तो महिलाओं को मिलेंगे इतने हजार रुपए

Akhilesh Yadav Dadri Rally : सपा सरकार बनने पर गरीब महिलाओं को मिलेगी ₹40,000 सालाना पेंशन और 1090 सेवा होगी और भी मजबूत। अखिलेश ने जेवर एयरपोर्ट की NOC से लेकर किसानों को 'बाजार भाव' देने और लखनऊ रिवर फ्रंट पर PDA महापुरुषों की प्रतिमा लगाने का किया वादा।

2 min read
Google source verification

अखिलेश यादव ने महिलाओं के लिए की बड़ी घोषणा, PC- Patrika

दादरी : यूपी में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को दादरी स्थित मिहिर भोज कॉलज मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर दावा किया कि आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन भाजपा की उम्मीद से कहीं ज्यादा सीटें जीतेगी।

सपा प्रमुख ने कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी को जितनी उम्मीद नहीं होगी, उससे ज्यादा सीटें समाजवादी पार्टी जीतने जा रही है। यहां का संघर्ष का एक लंबा इतिहास है, ये स्वाभिमान की धरती है, जिसकी पुकार से धरती हिलती है। ये केवल रैली नहीं है, लोगों की पुकार है कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता से हटे। हम सब लोगों ने वह लड़ाई लड़ी थी, जब दूसरे लोग हमारे इतिहास को भी छीनना चाहते थे। 2027 में सरकार बनाइए, राजधानी लखनऊ में तमाम पीडीए महापुरुषों के योगदान को याद दिलाने के लिए रिवर फ्रंट पर प्रतिमा लगाएंगे।

हम गन्ने का समय पर करें भुगतान

भाजपा पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इन जुमलेबाज लोगों की हर बात झूठी होती है। यह कहते हैं 15 लाख रुपए देंगे, एक करोड़ नौकरी हर साल देंगे, गन्ने का भुगतान समय पर करेंगे, यह समझ लेना यह लोग महाझूठ बोलते हैं। पीडीए की मुहिम सिर्फ एक दो चुनाव की नहीं है, सदियों से जो उत्पीड़न हो रहा उससे लड़ने की है।

जेवर एयरपोर्ट का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जेवर के एयरपोर्ट को किसी ने एनओसी दिलाने का काम किया था तो वह समाजवादी पार्टी थी, उसी का परिणाम है कि आज यहां पर एयरपोर्ट बना है। आगे हम लोग बाजार के रेट से किसान भाइयों की जमीन लेकर उनका सम्मान करने का काम करेंगे।.

हर साल देंगे 40 हजार रुपए

कानून व्यवस्था पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले समय में भरोसा दिलाना चाहते हैं कि 1090 को और मजबूत करके अपनी बहनों को सुरक्षा देने का काम करेंगे, समाजवादी पेंशन दोबारा शुरू करेंगे और अपनी गरीब माताओं-बहनों के लिए 40 हजार रुपया हर साल देकर उनका सम्मान बढ़ाने का काम करेंगे।

संविधान का जिक्र करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान के तहत जो आरक्षण है वो उनके एजेंडे में कभी नहीं रहा, इसीलिए सरकारी नौकरी नहीं देते, पेपर लीक कराते हैं। बाबा साहेब हमें कागज या ऐसा दस्तावेज देकर गए हैं जो लोहे की तलवार से ज्यादा मजबूत है। चाहे जितनी भी रुकावट आएं, हम लोग गैर-बराबरी खत्म करने के लिए संघर्ष करते रहेंगे।