2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2019 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने बनाया यह मास्टर प्लान

केंद्री मंत्री समेत भाजपा के दिग्गज नेता भी बैठक में रहे मौजूद

2 min read
Google source verification

नोएडा. लोकसभा 2019 की आहट सुनाई देने लगी है। चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। नोएडा स्थित इंद्रा गाँधी कला केंद्र में बीजेपी की अहम बैठक हुई। बैठक में पश्चिमी यूपी के बीजेपी नेता शामिल हुए। इस मीटिंग में 19 जिलों के जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी भी बैठक में शामिल रहे। इसके अलावा संगठन महामंत्री सुनील बंसल, पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा और नोएडा विधायक पंकज सिंह समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से पहले बसपा में बड़ा फेरबदल, इन लोगों को मिलने जा रही है बडी जिम्मेदारी

विभिन्न बूथों पर चलेगा सदस्यता अभियान

नोएडा के सेक्टर-6 स्थित इंद्रा गांधी कला केंद्र में भाजपा के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई थी। बैठक में 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। इसके अलावा पश्चिमी यूपी में होने वाले कार्यक्रम को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ समितियों का गठन कर 10 सितंबर तक पूरा करना है। उसके बाद में सदस्यता अभियान चलाया जा सके। बूथों पर सदस्यता अभियान चलाकर प्रत्येक बूथ पर लगभग 25 से 50 सदस्य का टारगेट दिया गया है। इस दौरान एससी, ओबीसी व सामान्य सदस्य बनाये जाने है। यह अभियान 1 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक हर बूथ पर चलाया जायेगा।

जोड़े जाएंगे नाम

मतदाता सूची का पूर्ण निरीक्षण का कार्य 15 सितंबर से 30 सितंबर तक होना है। यह अभियान हर बूथ पर चलाया जाएगा। ताकि नए नाम जोड़े जा सके। इस दौरान पदाधिकारियों को हर रविवार को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है। पदाधिकारी ही बीएलओ के पास में फार्म जमा करायेगे। सांसद व विधायक भी जनता के बीच में जाकर जनसंपर्क अभियान के तहत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के सभी लाभार्थियों से मिलेगे और नई योजनाओं के बारे में अवगत कराएंगे। अक्टूबर से जनवरी तक ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा। हर माह तीन दिन ग्राम चौपाल कर जनता की समस्या को सुनकर उनका समाधान करेंगे।

मनाया जाएगा दीपापली उत्सव

16 सितंबर को स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं के माध्यम से काव्यांजली पाठ कराया जाएगा। यह कार्य हर विधानसभा के हर मण्डल में होगा। इस दौरान अटल बिहारी वाजपेयी को श्रंद्वाजली दी जायेगी। 17 सितम्बर से 25 सितम्बर तक इस सप्ताह के दौरान 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से प्रारम्भ होकर पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। हर मंडल में मेडिकल कैंप लगाकर बूथ स्तर के कार्यकर्ता इस सेवा कार्यक्रम में शामिल होंगे। यूपी में जिन 1800 ग्रामों में बिजली दी गई है, उनमें दीपावली जैसा उत्सव मनाया जायेगा। कार्यकर्ता हर हर जाकर जरूरतमंदों के राशन कार्ड, पेशन दिलवाने का कार्य करेंगे। सभी जिलाध्यक्ष जिन जिलों में मोर्चा, प्रकोष्ठ और प्रकल्पो का गठन हुआ है। उनकी समितियों का गठन कर क्षेत्रीय कार्यालय का गठन किया जाएगा।

इस मौके पर अश्विनी त्यागी, नबाब सिंह नागर, रविन्द्र भडाना, आशु वर्मा, मोहित बेनिवाल, संजीव सिक्का, लज्जा रानी गर्ग, विरेन्द्र सिरोही, अषोक मोंगा, मुंषी लाल गौतम, राजीव, वाई पी सिंह, संजीव बालियान, मनोज गुप्ता, सतेन्द्र सिसौदिया, कांशीराम दिवाकर, परमेंदर विश्वकर्मा, हरवीर मलिक, विमल शर्मा, अमित, पवन गोयल, मयंक गोयल, गजेन्द्र शर्मा, हरीश ठाकुर, प्रदीप सैनी, विजेन्द्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट को शिफ्ट होने से बचाने के लिए सड़कों पर उतरा बीजेपी का यह विधायक

Story Loader