8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक मां ने अपनी विधवा बेटी के साथ किया ऐसा काम कि शर्मसार हो गई ममता

मुख्य बातें दामाद की चार माह पहले ही बीमारी के चलते हुई थी मौत विधवा बेटी की करोड़ों रुपये की संपत्ति हड़पने के लिए दूसरे दामाद के साथ रची थी साजिश दामाद के साथ मिलकर मां ने विधवा बेटी को ऐसे उतारा मौत के घाट

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

Nitin Sharma

Jul 21, 2019

news

एक मां ने अपनी विधवा बेटी के साथ किया ऐसा काम कि शर्मसार हो गई ममता

नोएडा। जब रिश्तों की बात आती है, तो आज भी मां का दर्जा सबसे ऊपर होता है। मां को ममता की मूर्त कहा जाता है, लेकिन हाईटेक शहर में एक मां ने ऐसी करतूत की। जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के बेगमपुर में संपत्ति के लिए एक मां ने अपने दामाद के साथ मिलकर विधवा बेटी को मार दिया। इतना ही नहीं खुद को बचाने के लिए आरोपियों ने हत्या को आत्महत्या का रूप दे दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी मां और मृतक विधवा के बहनोई को गिरफ्तार कर लिया।

चार महीने पहले ही मृतका के पति की हुई थी मौत

एसपी देहात रणविजय सिंह ने बताया कि 10 जुलाई को सूरजपुर थाना क्षेत्र के बेगमपुर गांव से एक महिला के आत्महत्या करने की सूचना मिली। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में ले लिया। उसकी पहचान हुस्नारा के रूप में हुई। पुलिस मामले में जांच ही कर रही थी। इसी दौरान मृतका के रिश्तेदारों ने हुस्नारा के आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या किये जाने का शक जाहिर किया था। महिला के हत्या का शक उसके परिवार वालों पर ही जताया गया था। जिसके बाद पुलिस ने मामला संदिग्ध देखते हुए मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम रिपोर्ट में महिला की गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। जिसके बाद पुलिस ने जांच की तो हत्याकांड का खुलासा हुआ।

मां ने बहनोई ने बताया इसलिए की थी बेटी की हत्या

पुलिस ने शक होने पर मृतका हुस्नारा की मां और बहनोई से अलग अलग कड़ी पूछताछ की। इसमें खुलासा हुआ कि मां और बहनोई ने मिलकर हुस्नारा की करोड़ों रुपये की संपत्ति हड़पने के लिए हत्या की वारदात को अंजाम दिया। मृतका की मां दनकौर के रजपुरा निवासी बानो ने बताया कि बेटी हुस्नारा के पति की चार महीने पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। हुस्नारा के खाते में 42 लाख रुपए और बेगमपुर में उसके दो मकान हैं। उन्हें पता चला था कि विधवा बेटी हुस्नारा परिवारिक भतीजे से शादी करने की तैयारी में थी। हुस्नारा की दूसरी शादी से उसकी सभी संपत्ति भतीजे के नाम चली जाती। इसी लिए मां और बहनोई सगीरुद्दीन ने मिलकर हुस्नारा की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए उसके शव फंदे पर लटका दिया था।