
Noida fraud
नोएडा। बेरोजगारों को मोटी सैलरी पर विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर सैकड़ों लोगों के साथ करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने लोगों से नौकरी दिलाने के एवज में 20 से 50 हजार रुपये लेकर फर्जी आॅफर लेटर भी दे दिए। इसके साथ ही सोमवार को पासपोर्ट पर वीजा लगाकर वापस देने का आश्वासन दिया था। सोमवार को जब लाेग अपना पासपोर्ट लेने पहुंचे तो आॅफिस पर ताला लगा मिला। काॅल करने पर एजेंसी संचालक व अन्य कर्मियों के नंबर भी बंद मिले। खुद को ठगा महसूस होने पर लोग कोवताली सेक्टर-20 पहुंचे। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन देकर लोगों को दिया था सिंगापुर आैर दुबर्इ में नौकरी का झांसा
सेक्टर-10 स्थित सी-10 में द लिटिल बर्ड्स वीजा कंसल्टेंट नाम से एक प्लेसमेंट एजेंसी चल रही थी। इसका संचालक हरप्रीत है। पीड़ितों ने बताया कि विज्ञापन के माध्यम से पता चला कि नोएडा की यह एजेंसी सिंगापुर व दुबई में नौकरी दिलाएगी। इसके बाद यूपी व बिहार के सैकड़ों लोगों ने यहां संपर्क किया। एजेंसी संचालक ने सभी को अलग-अलग दिन आॅफिस बुलाया। एेसे में नौकरी के इच्छुक लोगों से कमीशन के नाम पर 20 से 50 हजार रुपये ले लिए गए। साथ ही आरोपी संचालक ने उनका पासपोर्ट भी जमा करा लिया। एजेंसी कर्मचारियों ने रुपये आैर पासपोर्ट लेने के बाद सभी लोगों को सोमवार को आॅफिस बुलाया था। साथ ही सभी को बताया गया था कि सोमवार रात व मंगलवार सुबह फ्लाइट है। जब कुछ लोग सोमवार सुबह एजेंसी के दफ्तर पहुंचे तो आॅफिस बंद मिला। एजेंसी के मालिक व कर्मचारियों के फोन भी बंद मिले। इसके बाद पीड़ितों को अपने साथ ठगी का एहसास हुआ।
कम पढ़े-लिखे आैर बेरोजगारों को बनाया शिकार
आपको बता दें कि आरोपी ठग एजेंसी संचालकों ने ज्यादातर कम पढ़े-लिखे आैर बेरोजगारों को अपना शिकार बनाया। ठगी का शिकार हुए पीड़ितों ने बताया कि एजेंसी की तरफ से दुबई व सिंगापुर में ड्राइवर चालक, पेंटर, कुक आदि की नौकरी देने की बात बताई गई थी। आश्वासन दिया गया था कि वहां तीस से पचास हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इस झांसे में आकर नौकरी के इच्छुक लोगों ने बीस से पचास हजार रुपये दे दिए।
यूपी आैर बिहार के हैं ज्यादातर लोग
विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी का शिकर हुए ज्यादातर लोग यूपी आैर बिहार के हैं। इनमें कुछ लोग बिहार के सीवान से लेकर गोपालगंज आैर यूपी के लखीमपुर खीरी से लेकर बुलंदशहर व अन्य जिलों के रहने वाले हैं। इनमें सबसे ज्यादा लोग देहात क्षेत्रों के हैं। इस मामले में एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और विदेश मंत्रालय से पुलिस संपर्क में है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Published on:
05 Sept 2017 09:26 am

बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
