3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Noida: बिसरख में देवर ने भाभी को गोली मारकर किया सुसाइड

बिसरख थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव में युवक ने की वारदात गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र में मिला युवक का शव गाजियाबाद के एसपी सिटी ने अवैध संबंध को बताया वारदात की वजह

2 min read
Google source verification
noida crime

Noida: बिसरख में देवर ने भाभी को गोली मारकर किया सुसाइड

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिसरख थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव में गुरुवार देर रात देवर ने भाभी को गोली मारने के बाद सुसाइड कर लिया। देवर का शव गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मिला। वहीं, महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसको दिल्‍ली के लिए रेफर किया गया है। मामला अवैध संबंध का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:Muzaffarnagar News: छह बेटियों के बाद जन्मा विक्षिप्त बेटा तो पति ने पत्नी पर भाई संग सोने का बनाया दबाव- देखें वीडियाें

बिहार का रहने वाला है परिवार

ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव में जयप्रकाश अपनी पत्‍नी सविता के साथ रहता है। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। जयप्रकाश रेलवे स्‍टेशन पर छोटा-मोटा काम करता है। जानकारी के अनुसार, जयप्रकाश के भाई राजेश के सविता से अवैध संबंध थे। गुरुवार रात को राजेश और सविता में किसी बात को लेकर अनबन हो गई। इसके बाद गुस्‍से में राजेश में सविता को गोली मार दी। वारदात के बाद राजेश वहां से भाग गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सविता को अस्‍पताल पुहंचाया, जहां से उसे दिल्‍ली रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:अगर आप भी खाते हैं अमूल की आइस्क्रीम तो जरूर पढ़ें ये खबर

झंडापुर गांव के बाहर मिला शव

वहीं, शुक्रवार सुबह पुलिस को गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र में झंडापुर गांव के बाहर एक 27 साल के युवक का शव मिला। उसके गोली लगी हुई थी। पास में ही एक तमंचा भी मिला है। पुलिस ने उसकी शिनाख्‍त राजेश के रूप में की है। गाजियाबाद के एसपी सिटी श्‍लोक कुमार का कहना है क‍ि राजेश ने ग्रेटर नोएडा में अपनी भाभी को गोली मारी थी। इसके बाद उसने लिंक रोड थाना क्षेत्र में आत्‍महत्‍या कर ली है। उन्‍होंने कहा कि शुरुआती जांच में मामला अवैध संबंध का लग रहा है। पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

Story Loader