30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर आप भी खाते हैं अमूल की आइस्क्रीम तो जरूर पढ़ें ये खबर

खबर के मुख्य बिंदु- जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में नामी कंपनी Amul की आइसक्रीम के सैंपल फेल नोएडा के सेक्टर-32 स्थित रॉल्स किंग लॉजिक में बिकने वाला पनीर टिक्का भी खाने लायक नहीं जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने अमूल समेत सभी खाद्य विक्रेताओं को भेजे नोटिस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 12 Jul 2019, 1:18 PM IST

icecream

अगर आप भी खाते हैं अमूल की आइस्क्रीम तो जरूर पढ़ें ये खबर

नोएडा. गर्मियों में आइसक्रीम को देखकर बच्चे क्या बड़ों का भी जी ललचा जाता है, लेकिन इन्हें बनाने वाले मोटी कमाई के चक्कर में लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। आजकल शहरों में जगह-जगह आइसक्रीम के ठेले नजर आ रहे हैं, जिनमें लोकल के साथ नाम कंपनियों के ठेले भी शामिल हैं। इसके साथ ही दुकानों पर भी नामी कंपनियों की आइसक्रीम धड़ल्ले से बेची जा रही हैं। इस पर चिंतित जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने पिछले दिनों नामी कंपनी अमूल आइसक्रीम के सैंपल भरकर लखनऊ स्थित लैब भेजे थे, जो फेल हो गए हैं। इसके साथ ही विभाग की ओर से नोएडा सहित जिले के विभिन्न स्थानों से भेजे गए खाद्य पदार्थों के सैंपल भी फेल पाए गए हैं।

बता दें कि जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मई में नोएडा समेत जिले के विभिन्न स्थानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए थे। इनमें दादरी रेलवे रोड स्थित जिंदल ट्रेडर्स के संस्थान से लिया गया अमूल आइसक्रीम का सैंपल भी शामिल था। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सभी सैंपल को जांच के लिए लखनऊ स्थित राजकीय लैब में भेजा था। लैब की रिपोर्ट में अमूल आइसक्रीम समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने फेल पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि अमूल की जिस आइसक्रीम के सैंपल भेजे गए थे, वह खाने लायक नहीं है।

यह भी पढ़ें- Video में देखें Pizza recipe और घर पर ही पांच मिनट में बनाएं पिज्जा राेल्स

एसीजेएम की अदालत में दर्ज कराया जाएगा मुकदमा

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद अमूल कंपनी समेत उन सभी खाद्य विक्रेताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, जिनके सैंपल फेल मिले हैं। नोटिस का जवाब मिलने के बाद शासन से अनुमति मिलने के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ एसीजेएम की अदालत में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Meerut Ghantaghar: इस घड़ी से चलता था पूरा शहर, 15 किलोमीटर तक सुनार्द देती थी पेंडुलम की आवाज, देखें वीडियो

रॉल्स किंग लॉजिक के पनीर टिक्का में प्रतिबंधित रंग का इस्तेमाल

बता दें कि नोएडा के सेक्टर-32 स्थित रॉल्स किंग लॉजिक से भी पनीर टिक्का का सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट में बताया गया है कि पनीर टिक्का खाने लायक नहीं है। पनीर टिक्का में प्रतिबंधित रंग का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा कासना स्थित कालीचरण मार्केट में मशहूर एसके लड्डू वालों के लड्डू के सैंपल भी फेल मिले हैं। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी का कहना है कि सभी के साथ इन दोनों को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

यह भी पढ़ें- Exclusive: Khurja में रोज शाम को 6 बजे शुरू हो जाती है पुलिस वाली मैडम की क्‍लास, पुलिस अधिकारी भी करते हैं तारीफ- देखें वीडियो