नोएडा

Lockdown: नोएडा के लोगों ने पेश की नजीर, इस तरह लिया दुकान से सामान

Highlights Lockdown के ऐलान के बाद दुकानों पर लगी भीड़ Sector—19 में लोगों ने रखा सोशल डिस्टेंशिंग का ख्याल DND पर जरूरी काम वालों को ही जाने दिया गया
2 min read
• •
Mar 25, 2020
noida_1.jpg

नोएडा। 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा के बाद वेस्ट यूपी के कई जिलों से अलग—अलग तस्वीरें सामने आईं। कुछ जिलों में सुबह बाजार खुलते ही लोग दुकानों पर टूट पड़े और सोशल डिस्टेंशिंग को भूल गए। वहीं, नोएडा में एक नजारा ऐसा दिखा, जो लापरवाह लोगों को जागरूक करेगा।

ग्रॉसरी स्टोर पर लगी लाइन

लॉकडाउन के ऐलान के के बाद कई जिलों में प्रशासन ने बाजार खुलने का एक समय निर्धारित कर दिया है जबकि नोएडा में अभी ऐसा कोई सिस्टम तय नहीं किया गया है। यहां जरूरी सामान की दुकानें खुल रही हैं। खास बात यह है कि नोएडा में लोग कोरोना वायरस को गंभीरता से लेते दिखे। सेक्टर—19 स्थित एक ग्रॉसरी स्टोर पर इसकी बानगी देखने को मिली। यहां दुकान के बाद सोशल डिस्टेंशिंग का खासा ख्याल रखा गया। इसके लिए एक निश्चित दूरी पर रोड पर गोला बना दिया, जिसमें खड़े होकर लोगों ने लाइन में लगकर सामान लिया।

पुलिस ने की बैरिकेडिंग

वहीं, यूपी—दिल्ली बॉर्डर बैरिकेडिंग लगाकर लोगों को रोका जा रहा है। इस बीच केवल जरूरी काम से जाने वाले लोगों को ही जाने दिया जा रहा है। दिल्ली—नोएडा फ्लाईवे (DND) पर बुधवार की सुबह कुछ ऐसा ही नजारा दिखा।

Updated on:
25 Mar 2020 12:06 pm
Published on:
25 Mar 2020 12:05 pm