गौरतलब है कि सुपरटेक की नार्थ आई एक महत्वपूर्ण परियोजना है। जिसके निर्माण को लेकर दो दर्जन से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे है। इसमे इंजीनियर, टेक्निकल स्टॉफ के अलावा सुपरवाइजर भी है। आरोप है कि सुपरटेक ने दिसंबर-2०16 के बाद से सैलरी के नाम पर कुछ भी नहीं दिया। कई बार बातचीत करने के बाद भी सिर्फ आश्वासन मिला है। लिहाजा अब जब तक सैलरी नहीं मिलती, काम नहीं होने दिया जाएगा। वहीं, हड़ताल पर जाने के बाद से सुपरटेक प्रबंधन कर्मचारियों से बात करने के लिए भी सामने नहीं आ रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि जनवरी, फरवरी 2०17 से लेकर अब तक करीब 3.15 करोड़ रुपए कंपनी पर सैलरी क बकाया है।