ग्रेटर नोएडा. योगी राज में बदमाशों पर नकेल कसने के लिए यूपी में जारी एनकाउंटर का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में ग्रेटर नोएडा एक बार फिर एनकाउंटर से थर्रा उठा। पुलिस और बदमाशों के बीच ग्रेटर नोएडा थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पैर में गोली से एक बदमाश घायल हो गया, जब उसके दो साथी पुलिस को चकमा दे कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके साथ ही पुलिस ने दोनों फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस ने घंटों तक कांबिंग की, लेकिन कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है की घायल बदमाश के कब्जे से एक 12 बोर का पिस्टल, दो खोखा, दो जिंदा कारतूस और स्विफ्ट कार बरामद किया गया। घायल बदमाश कि पहचान विनोद कुमार के रूप में हुई है।