3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोएडा: ठगों ने राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान को भी नहीं छोड़ा, एक झटके में लाखों रुपए किए साफ

एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि संस्थान के सेक्रेटरी प्रदीप कुमार द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर थाना 58 पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जांच की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

Jyoti Singh

Jun 07, 2022

नोएडा: ठगों ने राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान को भी नहीं छोड़ा, एक झटके में लाखों रुपए किए साफ

भारत के सबसे बड़े सरकारी शिक्षण संस्थान राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षण संस्थान (NIOS) के ऑफिशियल बैंक अकाउंट से 60 लाख का ऑनलाइन फ्रॉड करने की कोशिश हुई। जिसके बाद शिक्षण संस्थान की सचिव ने नोएडा के कोतवाली 58 में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े - नूपुर शर्मा के सपोर्ट में उतरे नरसिंहानंद गिरी महाराज, इस दिन कुरान लेकर जामा मस्जिद में जाने का किया ऐलान

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की

नोएडा के सेक्टर 62 में देश के सबसे बड़ा सरकारी शिक्षण संस्थान राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान स्थित है। इस संस्थान में साइबर ठगों ने सेंधमारी कर 60 लाख रुपए निकालने में सफल रहे। लेकिन संस्थान की तत्परता के कारण इस ऑनलाइन का समय रहते खुलासा हो गया। जिसके कारण निकाले गए 60 लाख रुपए रिफंड हो गए। अब संस्थान के सचिव प्रदीप कुमार ने इसकी शिकायत कोतवाली 58 पुलिस ने की है पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


यह भी पढ़े - निरहुआ ने आजमगढ़ से ठोकी ताल, भोजपुरी गीत गाकर अखिलेश पर यूं कसा तंज, देखें VIDEO

वैधानिक कार्रवाई की कही बात

नोएडा ज़ोन के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि संस्थान के सेक्रेटरी प्रदीप कुमार द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर थाना 58 पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जांच की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं इतने बड़े संस्थान के साथ ऑनलाइन फ्रॉड के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा मुद्दा तो है ही हम इस पर गहनता से जांच कर रहे हैं और जल्दी इस ऑनलाइन फ्रॉड का खुलासा कर कार्रवाई करेंगे। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि ऑनलाइन फ्रॉड जो कि 60 लाख का हुआ था वो रिफंड हो गया था, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Story Loader