Noida News: दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा सेक्टर-110 में आज यथार्थ हॉस्पिटल की लिफ्ट अचानक गिर गई, जिससे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। बता दें, यह हादसा बेसमेंट से फर्स्ट फ्लोर पर आते समय हुआ।
Noida News: दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा सेक्टर-110 में आज यथार्थ हॉस्पिटल की लिफ्ट अचानक गिर गई, जिससे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। बता दें, यह हादसा बेसमेंट से फर्स्ट फ्लोर पर आते समय हुआ। लिफ्ट आठ फीट की ऊंचाई से नीचे गिरी, जिससे चार लोग घायल हो गए। हालांकि, गनीमत ये रही कि लिफ्ट अधिक ऊंचाई से नहीं गिरी, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
एडीसीपी नोएडा सेंट्रल के अनुसार, नोएडा के फेस-टू थाना क्षेत्र के सेक्टर-110 में मौजूद यथार्थ अस्पताल में आज यानी गुरुवार दोपहर लिफ्ट गिर गई। बता दें, इस लिफ्ट से सामान ले जाने का काम किया जाता है। घटना के दौरान लिफ्ट में अस्पताल में काम करने वाले चार कर्मचारी मौजूद थे। अचानक लिफ्ट की तार टूटने से लिफ्ट झटके से नीचे गिरी। घटना की जानकारी मिलने के बाद फेस-2 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकला गया।
सभी कर्मचारी खतरे से बाहर
मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। चार घायलों में सिद्धनाथ, सृष्टि श्रीवास्तव, अर्जुन और सुखदेव माली लिफ्ट में सवार थे। डॉक्टरों के अनुसार, चारों घायल कर्मचारी अब खतरे से बाहर हैं। वहीं यथार्थ हॉस्पिटल प्रशासन का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। हमारे सभी कर्मचारी खतरे से बाहर हैं। उनका इलाज किया जा रहा है।