8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करवा चौथ मनाने कनाडा से भारत आई एचआर मैनेजर के साथ एयरपोर्ट पर हुआ कुछ ऐसा कि जाना पड़ा जेल

करवा चौथ मनाने कनाडा से भारत आई एचआर मैनेजर नताशा राजपूत को सेक्टर—20 कोतवाली पुलिस ने इंदिरा गांधी अर्तराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अरेस्ट कर लिया है। पुलिस को काफी समय से नताशा की तलाश थी।

2 min read
Google source verification
hr

करवा चौथ मनाने कनाडा से भारत आई एचआर मैनेजर के साथ एयरपोर्ट पर हुआ कुछ ऐसा कि जाना पड़ा जेल

नोएडा. करवा चौथ मनाने कनाडा से भारत आई एचआर मैनेजर नताशा राजपूत को सेक्टर—20 कोतवाली पुलिस ने इंदिरा गांधी अर्तराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अरेस्ट कर लिया है। पुलिस को काफी समय से नताशा की तलाश थी। लेकिन यह अपने पति इद्रवीर बोहरा के साथ में गुपचुप तरीके से कनाडा भाग गई थी। साथ ही उसे उम्मीद थी कि वह करवा चौथ मनाने के बाद में चुपचाप भारत से दोबारा विदेश भाग जाएगी। लेकिन उससे पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गई। पुलिस ने पूछताछ के बाद में उसे जेल भेज दिया है।

यह प्रीमिया बिल्डटेक कंपनी में एचआर मैनेजर रही नताशा राजपूत बायर्स के साथ हुए अरबों रुपये के फ्रॉड में आरोपित है। इसके खिलाफ कर्मशल स्पेस बेचने में फर्जीवाड़ा करने का आरोप है।उसके पति के खिलाफ केस न होने की वजह से फिलहाल उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। नोएडा पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार रात एचआर मैनेजर को गिरफ्तार किया था। एसपी क्राइम अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-62, ग्रेनो वेस्ट और गुड़गांव समेत कई अन्य जगहों पर कमर्शल स्पेस बेचने के नाम पर करीब 5 हजार बायर्स से अरबों रुपये का फ्रॉड करने का आरोप है।

बॉयर्स के साथ में अरबों रुपये का फ्रॉड करने के मामले में प्रीमिया ग्रुप के एमडी अरुण शीन, उसकी पत्नी रेखा शीन, दूसरी पत्नी लक्ष्मी राजपूत और एचआर मैनेजर नताशा राजपूत के खिलाफ एनसीआर के कई थानों में मुकदमें दर्ज है। इस मामले की जांच नोएडा क्राइम ब्रांच की टीम कर रही है। नोएडा क्राइम ब्रांच के आग्रह पर ही इमिग्रेशन विभाग ने फर्जीवाड़ा करने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर रखा है।


एसपी क्राइम अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि वह भारत आ रही है। दरअसल में भारत के लिए हवाई जहाज का टिकट बुक कराने के बाद ही इमिग्रेशन विभाग सतर्क हो गया था।

एयरपोर्ट से हुई गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि नताशा मूलरूप से बिजनौर की रहने वाली है। शादी के बाद नताश पति पति इंद्रवीर वोहरा के साथ गुड़गांव में रही थी। यह प्रीमिया ग्रुप के एमडी अरुण शीन की दूसरी पत्नी लक्ष्मी राजपूत की भतीजी है। नताशा की इंद्रवीर बोहरा के साथ अप्रैल में शादी हुई थी। जुलाई में वह पति के साथ कनाडा भाग गई थी। नताशा के खिलाफ धोखाधडी का मुकदमा दर्ज हुई थी। पुलिस ने उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया था।

कर्मशल स्पेश बेचने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, कमर्शल स्पेस बेचने के नाम पर अरबों रुपये के फ्रॉड में नताश शामिल थी। पूछताछ के दौरान नताश ने बताया कि उसे लुक आउट नोटिस की जानकारी नहीं थी। लिहाजा वह सोच रही थी कि गुपचुप रूप से करवा चौथ मनाने के बाद कुछ दिन रहेगी। फिर दौबारा से विदेश भाग जाएगी।

यह भी पढ़ें: बसपा से निष्कासित इस दिग्गज नेता ने मायावती के लिए कर दिया अब यह बड़ा ऐलान और लिया संकल्प