
नोएडा। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) सोमवार को अचानक रात उत्तर प्रदेश के हाईटेक शहर नोएडा (Noida) में पहुंचीं। वह सोमवार रात को नोएडा के सेक्टर-11 स्थित मेट्रो हॉस्पिटल (Metro Hospital) में आई थीं। सुबह वह यहां से दिल्ली (Delhi) के लिए रवाना हो गई।
बैक पेन की शिकायत के चलते Robert Vadra अस्पताल में हुए भर्ती
दरअसल, प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) को सोमवार शाम काे नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनको बैक पेन की शिकायत थी। वह सोमवार शाम करीब 5:30 बजे अस्पताल पहुंचे थे। यहां उनको एडमिट कर लिया गया था। इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा भी उनको अस्पताल देखने पहुंचीं थीं। राबर्ट वाड्रा को अस्पताल के फर्स्ट फ्लोर पर स्थित वीआईपी (VIP) वॉर्ड में भर्ती कराया गया है। सोमवार रात करीब 8 बजे प्रियंका गांधी अस्पताल पहुंचीं। वह मंगलवार सुबह करीब 7 बजे अस्पताल से दिल्ली के लिए रवाना हुईं। माना जा रहा है कि राबर्ट वाड्रा को मंगलवार या बुधवार को डिस्चार्ज किया जा सकता है।
अस्पताल के बाहर लगा मीडिया का जमावड़ा
बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी रात भर अस्पताल में रहीं। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से राबर्ट वाड्रा का हालचाल पूछा। उनके साथ एसपीजी कमांडो भी अस्पताल पहुंचे थे। जब तक प्रियंका गांधी अस्पताल में रहीं, तब तक आम लोगों की आवाजाही बंद रही। इसकी सूचना मिलने के बाद अस्पताल के बाहर मीडिया का जमावड़ा लग गया। माना जा रहा है कि मंगलवार को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी अस्पताल में राबर्ट वाड्रा का हालचाल जानने आ सकते हैं।
Updated on:
22 Oct 2019 09:25 am
Published on:
22 Oct 2019 09:24 am

बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
