नोएडा. बिल्डर्स ने सिक्योरिटी के नाम पर गुंडों और बाउंसर्स की फौज बना रखी है। उनकी गुंडागर्दी के किस्से अक्सर चर्चा में रहते हैं। अब नया मामला एक किसान की जमीन जबरन कब्जाने का सामने आया है। ये जमीन सेक्टर 129 स्थित किसान की है, जिस पर जिला प्रशासन ने सर्वे के बाद कुछ दिनों पहले किसान को कब्जा दे दिया था। अब इस मामले में जेपी ग्रुप के डायरेक्टर समीर गौड़ समेत चार के खिलाफ जबरन जमीन कब्जाने के आरोप के साथ डकैती का केस दर्ज किया गया है।