सभी वर्गों में न्यूनतम आयु साढ़े 17 वर्ष होनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन के समय 10वीं के सर्टिफिकेट के आधार पर ही अभ्यर्थी अपना नाम, पिता व माता का नाम, जन्म तिथि और सर्टिफिकेट नंबर भरेंगे। इसके अलावा अपनी ई-मेल आइडी, मोबाइल नंबर, अपने प्रदेश, जिला, तहसील और ब्लॉक का विवरण, 20 केबी तक की पासपोर्ट साइज फोटो, कक्षा 10वीं सहित योग्यता अनुसार अन्य शैक्षणिक योग्यताओं का विवरण व अंक ऑनलाइन आवेदन में अपलोड करना होगा।