यह घटना शनिवार की है। जिला अस्पताल चाैक पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी ट्रैफिक की कमान संभाले हुए थे। यहां हर किसी काे बस अपने घर की जाने की जल्दी थी तभी अचानक एक स्कूटी से अॉवर ब्रिज पर चढ़ रहा अनूप नाम का एक व्यक्ति अचानक स्कूटी से नीचे गिर गया आैर सड़क पर तपड़ने लगे। हैरान कर देने वाली बात है कि यहां लाेग इस आदमी की मदद के लिए आगे नहीं आए। इसी दाैरन ड्यूटी कर रहे इन दाेनाें पुलिसकर्मियाें की नजर सड़क पर तड़प रहे व्यक्ति पर गई दाेनाें मदद के लिए दाैड़े आैर उसे ट्रैफिक वार्डन की मदद से अस्पताल ले गए। जहां समय से उपचार मिल जाने पर अनूप नाम के इस व्यक्ति की जान बच गई। एसएसपी बबलू कुमार ने दाेनाें पुलिसकर्मियाें के इस कार्य काे सराहनीय बताते हुए दाेनाें पुलिसकर्मियाें से बाकी पुलिसकर्मियाें काे सीख लेने की बात कही है। बाद में पता चला कि अनूप आरटीआे में ड्राईवर है।