
रॉबर्ट वा़ड्रा
नोएडा. कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद और महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi vadra) के पति रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra ) को साेमवार शाम करीब पांच बजे नोएडा के मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। देर शाम प्रियंका गांधी भी मेट्रो अस्पताल पहुंची हैं। जानकारी मिली है कि वाड्रा पीठ और पैर में दर्द की शिकायत के बाद हॉस्पिटल पहुंचे थे जहां सीनियर ऑर्थोपेडिक उनका उपचार कर रहे हैं।
रॉबर्ट वाड्रा सोमवार शाम करीब पांच बजे नोएडा के मेट्रो हॉस्पिटल पहुंचे। यहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हे भर्ती हाेने की सलाह दी और वह भर्ती हाे गए। इसके बाद अस्पताल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी रात करीब आठ बजे नोएडा के मेट्रो अस्पताल में उनसे मिलने के लिए पहुंची। सूचना मिलने के बाद कांग्रेस के कुछ स्थानीय नेता और दिल्ली के नेता भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। रॉबर्ट वाड्रा को क्या हुआ है, इस बारे में अभी अधिकारिक रूप से पुष्टी नहीं हुई है। अस्पताल प्रशासन की ओर से भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। बस इतनी जानकारी मिली है कि पीठ और पैर में दर्द की शिकायत के बाद वह हॉस्पिटल पहुंचे थे। सीनियर ऑर्थोपेडिक सर्जन रॉबर्ट वाड्रा का उपचार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि मंगलवार काे उन्हे छुट्टी मिल सकती है।
Updated on:
22 Oct 2019 01:00 am
Published on:
22 Oct 2019 12:56 am

बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
