27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चलती बस में शराबी कंडक्टर ने बहनों को छेड़ा, विरोध करने पर पीटा

विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िताओं को बस से उतार दिया और फरार हो गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

sandeep tomar

•

Updated: 6 Jan 2017, 7:58 PM IST

singrauli news

singrauli news

नोएडा। कंपनी की छुट्टी के बाद प्राइवेट बस में बैठक घर लौट रही दो बहनों के साथ बस कंडक्टर द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि दोनों बहनों के विरोध करने पर आरोपी कंडक्टर ने मारपीट कर उन्हें नीचे उतार दिया। जब तक वह कुछ समझपाती आरोपी कंडक्टर चालक संग बस लेकर फरार हो गया। दोनों बहनों ने मामले की शिकायत कोतवाली सेक्टर-३९ पुलिस को दी है। पुलिस आरोपी कंडक्टर का पता लगाने में जुटी है।

पीड़ित सीमा और गीता (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ सदरपुर कालोनी में रहती हैं। दोनों बहने फेज दो स्थित मदरसन कम्पनी में नौकरी करती हैं। गुरुवार शाम दोनों बहने कंपनी से छुट्टी के बाद एक प्राइवेट बस में सवार होकर घर लौट रही थीं। आरोप है कि बस कंडकटर शराब के नशे में धुत्त था। उसने दोनों बहनों से किराया ले लिया। इसके बाद टिकट नहीं दिया। साथ ही कुछ देर बाद फिर किराये की मांग की।

दूसरी बार मांगा किराया, विरोध करने पर की छेड़छाड़ आैर मारपीट

दोनों बहनों का आरोप है कि उन्होंने कंडक्टर के आने पर किराया दे दिया था। बदले में टिकट मांगा गया लेकिन वह बिना टिकट दिये ही आगे निकल गया। कुछ देर बाद कंडक्टर ने दोबारा टिकट मांगा। इस पर दोनों बहनों ने पहले ही रुपये देने की बात कही। इस बात पर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि कंडक्टर ने दोनों से छेड़छाड़ शुरु कर दी। आरोप है कि जब बस सदरपुर के पास पहुंची तो कंडक्टर ने दोनों बहनों के साथ मारपीट कर उन्हें बस से उतारकर दिया। वह जब तक कुछ समझपाती आरोपी कंडक्टर चालक के साथ बस लेकर फरार हो गया।

बस नंबर के आधार पर कंडक्टर की तलाश में जुटी पुलिस


पीड़ित बहनों ने घर जाकर मामले की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद दोनों बहनें पिता के साथ कोतवाली सेक्टर-३९ पहुंची। यहां पुलिस ने दोनों बहनों की शिकायत पर अज्ञात कंडक्टर के खिलाफ शिकायत लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस नंबर के आधार पर आरोपी कंडक्टर का पता लगाने में जुटी है।