
Noida Car Roof Stunt Video: वीडियो बनाने और स्टंट करने का शौक लोगों पर इस कदर सवार हुआ है कि वो सारे नियम कानून तोड़ने को तैयार हैं। इस चक्कर में वो अपनी जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला नोएडा से सामने आ रहा है। नोएडा के एक युवक को कार पर स्टंट करना महंगा पड़ गया। स्टंट का वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने 26 हजार का चालान काट दिया है।
यह मामला सेक्टर 18 का है। आरोपी युवक वीडियो में चलती कार की छत पर लेटा हुआ नजर आ रहा है। कार कोई और चला रहा है। युवक कार की सनरुफ से बाहर आकर अपने नीचले शरीर को कार की वींडशील्ड पर टिका कर छत पर लेटा हुआ है।
ट्रैफिक पुलिस ने चालान किया जारी
नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए कार मालिक को तुरंत चालान जारी किया। कार का मालिक दिल्ली निवासी महेश पाल है। पाल पर मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाया गया है। कई धाराओं के तहत 26 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जिसमें लापरवाही से गाड़ी चलाना, सीट बेल्ट न पहनना और अधिनियम की धारा 3 का उल्लंघन करना शामिल है।
Published on:
19 Aug 2023 05:38 pm

बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
