3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: जीवन भर की कमाई देने के बाद भी आशियाने के लिए तरस रहे बायर्स, बोले- बच्चों को लेकर करेंगे प्रदर्शन

-बायर्स ने सेक्टर-58 स्थित सुपरटेक के दफ्तर पर धरना प्रदर्शन किया -बायर्स का कहना है कि उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा और अब वे अपने बच्चों के साथ सुपरटेक दफ्तर पर धरना देंगे

2 min read
Google source verification
pic

VIDEO: जीवन भर की कमाई देने के बाद भी आशियाने के लिए तरस रहे बायर्स, बोले- बच्चों को लेकर करेंगे प्रदर्शन

नोएडा। बीते एक दशक से एक अदद आशियाने के लिए तरस रहे लोगों को प्रदेश में योगी सरकार के आने के बाद उम्मीद जगी थी। लेकिन जीवनभर की कमाई देने के बाद भी ये ख्वाब अब तक हकीकत नहीं बन पाया। जिसे लेकर शनिवार को बायर्स ने सेक्टर-58 स्थित सुपरटेक के दफ्तर पर धरना प्रदर्शन किया। बायर्स का कहना है कि उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा और अब वे अपने बच्चों के साथ सुपरटेक दफ्तर पर धरना देंगे।

खेलो पत्रिका Flash Bag NaMo9 Contest और जीतें आकर्षक इनाम, कॉन्टेस्ट मे शामिल होने के लिए http://flashbag.patrika.com पर विजिट करें।

प्रदर्शन कर रहे ये बायर्स का कहना है कि उन्होंने ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक ईको विलेज-1 में साल 2010 में अपना फ्लैट बुक किया था। तब सुपरटेक ने उन्हें वर्ष-2013 में कब्जा देने का वादा किया था। अब साल 2019 भी आधा बीतने को है, लेकिन अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। जबकि उन्होंने 95 से 100 फीसदी तक भुगतान कर दिया है। बायर्स का आरोप है कि बीते चार वर्षों से सिर्फ मीटिंग हो रही है। हर महीने मीटिंग होती है। उसमें उन्हें झूठे आश्वासन दे दिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें : फैक्ट्री मालिक ने शख्स को हटाकर दूसरे को दी नौकरी तो कर दी हत्या- देखें वीडियो

सुपरटेक ईको विलेज-1 के बायर्स का कहना है कि इस प्रोजेक्ट के 58 टावरों में कुल 8000 हजार फ्लैट्स बनने हैं। इनमें अभी लगभग 20 टावर में काम ही नहीं हुआ है। कुछ अधूरे पड़े हैं। जीवनभर की पूंजी जमा करने के बाद भी वे किराये पर रहे हैं और बीते 09 साल से धक्के खा रहे हैं। बैंक के लोन की किश्त, मकान का किराया, बच्चों के स्कूल की फीस आदि के खर्च से वे बेहद परेशान हैं। उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे इन खर्चों को उठा सकें।

यह भी पढ़ें : मुर्गे लूटने वाले गैंग के बदमाशों को पुलिस ने ऐसे दबोचा, बरामद किया यह सामान- देखें वीडियो

बायर्स ने यह भी आरोप लगाया कि सुपरटेक का एमडी झूठा है और वर्षों से झूठे आश्वासन दे रहा है। उन्होंने सुपरटेक पर बायर्स को डराने के लिए पुलिस की मदद लेने का भी आरोप लगाया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि वे अब सुपरटेक के दफ्तर से नहीं जाएंगे। यहीं रहेंगे। इतना ही नहीं, अब वे अपने बच्चों को भी साथ लेकर धरना देंगे।

Story Loader