14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेवर एयरपोर्ट का दौरा कर बोले यूपी के मुख्य सचिव, यह राज्य की अर्थव्यवस्था को देगा रफ्तार

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने एयरपोर्ट से जुड़ी विभिन्न सुविधाओं और ड्रेनेज सिस्टम पर तेज़ी से काम करने के निर्देश दिए।

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

Aman Pandey

Jun 18, 2025

noida news

जेवर एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों के बारे में हाईलेवल बैठक करते मुख्य सचिव। PC: IANS

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने मंगलवार को जेवर स्थित निर्माणाधीन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निरीक्षण कर परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न एजेंसियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर निर्माण कार्यों की स्थिति की जानकारी ली।

मुख्य सचिव ने की हाईलेवल बैठक

इस दौरान यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुणवीर सिंह, जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा, यमुना प्राधिकरण के ओएसडी और नोडल अधिकारी जेवर एयरपोर्ट शैलेंद्र कुमार भाटिया, जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सीईओ क्रिस्टोफ श्रेलमैन, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर किरन जैन, टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड के विनायक पाई, डीजीसीए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया सहित अन्य संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

एयरपोर्ट निर्माण कार्यों को तय समय पर पूरा करने के निर्देश

बैठक में यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड, टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड एवं नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के अधिकारियों ने मुख्य सचिव को रनवे, टर्मिनल भवन, एसटीपी, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, कार्गो सुविधाओं सहित अन्य बुनियादी ढांचे की प्रगति से अवगत कराया। मुख्य सचिव ने सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देशित किया कि एयरपोर्ट के शेष निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

राज्य की अर्थव्यवस्था को देगा रफ्तार

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एयरपोर्ट परियोजना की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए और निर्माण की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। जेवर एयरपोर्ट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति देने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार एवं व्यापार के नए अवसर सृजित करेगा।

यह भी पढ़ें: वाराणसी में पिटबुल संग नशे में धुत कार सवार ने मचाया उत्पात…सड़क पर मची रही अफरातफरी

बैठक के बाद मुख्य सचिव ने एटीसी टावर बिल्डिंग, टर्मिनल भवन, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं अन्य निर्माणाधीन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। मुख्य सचिव ने बंकापुर में स्थित नाले के विकास कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर से निकलने वाली ड्रेन को इसी से जोड़ा जाएगा, इसलिए चौड़ीकरण, साफ-सफाई एवं पुलिया निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए समय से गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।