
पटना पायरेट्स के सामने यूपी योद्धा पस्त हुए।
उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली जीएमआर ग्रुप की फ्रेंचाइजी यूपी योद्धाज चार साल और दो सीजन के लंबे इंतजार के बाद प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 में नोएडा में अपने घरेलू मैदान पर लौटी है। नोएडा इंडोर स्टेडियम में अपनी पसंदीदा टीमों को खेलते हुए देखने के लिए बड़ी संख्या में कबड्डी प्रशंसक जश्न मनाने पहुंचे। बता दें कि पहली बार नोएडा इंडोर स्टेडियम ने प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 के नोएडा चरण की मेजबानी कर रहा है।
29 दिसंबर 2023 से शुरू होकर 3 जनवरी 2024 को समाप्त होने वाले नोएडा चरण के पहले चार दिनों स्टेडियम की फैंस अटेंडन्स 90% से अधिक रही है, जो कि इस बात को दर्शाता है कि दिल्ली एनसीआर के कबड्डी प्रशंसकों को नए वर्ष का स्वागत करने का इससे बेहतर और सुखद तरीका नहीं मिल सकता था।
स्टेडियम में उमड़ी भीड़
यूपी योद्धाज के होम लीग की सफल शुरुआत पर जीएमआर लीग गेम्स के मार्केटिंग हेड सुजॉय गांगुली ने कहा, “हम यह देखकर अभिभूत हैं कि कैसे प्रशंसक नोएडा में कबड्डी का जश्न मनाने के लिए पूरी ताकत से सामने आए हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि देश के इस हिस्से में इस खेल को किस प्रकार प्यार किया जाता है और इसका जश्न मनाया जाता है। एक टीम के रूप में हम अपने प्रशंसकों के आभारी हैं, जिन्होंने अपनी टीम का समर्थन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मैं न केवल अगले कुछ दिनों तक बल्कि आने वाले सीज़न में भी उनके निरंतर समर्थन की आशा करता हूं।''
यूपी योद्धाओं ने बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ 34-33 की जीत के साथ अपने घरेलू चरण की सकारात्मक शुरुआत की थी। कप्तान प्रदीप नरवाल ने आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व किया और मैच में सबसे अधिक अंक (10) अर्जित किए। हालाँकि, दबंग दिल्ली के.सी. और पटना पाइरेट्स,के खिलाफ अपने पिछले दो मैचों में कप्तान प्रदीप नरवाल के शानदार प्रदर्शन के बावजूद योद्धाज जीत से चूक गए और वर्तमान में 21 अंकों के साथ स्टैंडिंग में दसवें स्थान पर काबिज हैं।
Published on:
02 Jan 2024 03:16 pm

बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
