3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP News: लाइव वीडियो में कहा- …बॉय-बॉय ऑल, मिस यू भाइयों, आधी रात अमेरिका से दिल्ली को मिला अलर्ट और फिर…

UP News: 10वीं के छात्र ने फेसबुक पर लाइव आकर मच्छर मारने वाली दवा की शीशी में पानी भरकर पीने की एक्टिंग की, बाद में पता चला कि इसमें नॉर्मल पानी था।

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

Apr 28, 2023

noida_2.jpg

नोएडा में 10वीं के छात्र का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां फेसबुक पर लाइक और कमेंट के लिए छात्र ने मच्छर मारने की दवा पीते हुए लाइव वीडियो बनाया। वीडियो पर लिखा...बॉय-बॉय ऑल, मिस यू भाइयों। वीडियो लाइव करने के बाद छात्र ने इंटरनेट बंद कर दिया।

मॉस्कीटो रीफिल में भरकर पिया लिक्विड

लाइव वीडियो पर ज्यादा से ज्यादा लाइक के लिए सोशल मीडिया पर छात्र ने वीडियो अपलोड की। 52 सेकेंड के लाइव वीडियो में साफ दिख रहा है कि ये युवक बार-बार मॉस्कीटो रीफिल में भरा लिक्विड पी रहा है। कई बार रीफिल को प्रेस कर रहा है। जिसमें उसने लिखा है,"बाय-बाय ऑल एंड मिस यू भाइयों मेरा एक भाई जो मुझसे बहुत प्यार करता है, मेरे जाने के बाद भाई सबका ख्याल रखना।"

अमेरिका से दिल्ली को मिला अलर्ट

दिल्ली से करीब 12000 किमी फेसबुक के कैलिफोर्निया ऑफिस की टीम ने इस वीडियो पर नज़र डाला। सुसाइड की कोशिश का यह वीडियो देखते ही कैलिफोर्निया ऑफिस ने तुरंत भारत में केंद्र सरकार को अलर्ट भेजा। केंद्र को अलर्ट मिलते ही यूपी सरकार को दिया। वहां से मैसेज नोएडा कमिश्नरेट को भेजा गया। आधी रात करीब 2 बजे हड़कंप मच गया। नोएडा पुलिस की कई टीम आनन-फानन में आईपी एड्रेस के जरिए छात्र की लोकेशन की तलाश में निकली।

रात 2.50 बजे पुलिस हुई परेशान

छात्र की लोकेशन ट्रैक करके पुलिस ने बताया कि, वहां के आसपास के इलाकों में और कई बड़े-बड़े घर में लोग किराए पर रहते थे। ऐसे में पुलिस को छात्र की एग्जेक्ट लोकशन नहीं मिल पा रही थी। रात 2.50 बजे पुलिस ने 50 से ज्यादा घरों के दरवाजे खटखटाए। फोटो दिखाकर लोगों से पूछा। तब जाकर छात्र के घर का पता चला।
थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने बताया कि जब पुलिस छात्र के घर पहुंची तो वह आराम से सो रहा था। पुलिस को देखकर वह और उसके माता-पिता घबरा गए। मंगलवार रात वह फेसबुक पर लाइव हुआ और मच्छर मारने वाली दवा की शीशी में पानी भरकर पीने की एक्टिंग की। परिवार के साथ छात्र किराए के मकान में रहता है। इसके बाद छात्र को अस्पताल लेकर आया गया। उसका मेडिकल कराया गया।

Story Loader