1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब UP Police के जवानों को खुद ही बनवानी होगी अपनी वर्दी

1 दिसम्बर से ट्रैफिक पुलिस को वर्दी बदलने के आदेश तो आगए हैं, लेकिन पुलिस को अपनी यूनीफॉर्म खुद ही बनवानी पड़ेगी

2 min read
Google source verification
symbolic

symbolic

नोएडा. यूपी में ट्रैफिक पुलिस को वर्दी बदलने व एक दिसंबर तक नर्इ वर्दी पहनने के आदेश तो मिल गए हैं, लेकिन इस तय समय सीमा में उन्हें वर्दी के लिए सरकार से रुपया मिलना बमुश्किल ही है। यहीं कारण है कि यूपी की ट्रैफिक पुलिस को सरकार द्वारा बदली गर्इ अपनी नर्इ वर्दी का इंतजाम अभी खुद ही करना पड़ेगा। जी हां पैसे से लेकर कपड़े और सिलार्इ का वहन खुद ही करना पड़ेगा। हालांकि इसबीच या इसके बाद उनका यह पैसा उनके सालाना भत्ते में आ सकता है।

वर्दी के लिए अभी अपनी जेब से ही देने पड़ेंगे रुपये, करना होगा इंतजाम

एक दिसंबर से डीजीपी सुलखान सिंह ने प्रदेश की ट्र्रैफिक पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल आैर कांस्टेबलों को जारी की गर्इ नर्इ वर्दी पहनने के आदेश दिए हैं। हालांकि अभी तक इसके लिए सरकार की आेर से कोर्इ भत्ता नहीं आया है। गौतमबुद्घ नगर के एसएसपी लव कुमार ने बताया कि गुरुवार को उनके पास वर्दी बदले जाने के आदेशों की काॅपी आर्इ थी। यह देखकर जिले में तैनात ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल आैर कांस्टेबलों को बाेल दिया गया है कि उन्हें वर्दी तैयार कराने के आदेश दिए गये है। अभी शासन से उनका वर्दी का भत्ता नहीं मिला है। यह रुपया उनको अभी या हर साल की तरह वर्ष के अंत में सीधे खाते में भेजा जा सकता है।

वर्दी का रंग बदला, लेकिन भत्ता मिलेगा उतना ही

वहीं आपकों बता दें कि हेड कांस्टेबल आैर कांस्टेबल को वर्दी के रूप में हर साल सरकार की आेर से 2250 रुपये भत्ता मिलता है। इस बार वर्दी में हुए बदवाल से ट्रैफिक जवान उम्मीद लगा रहे थे कि उनके वर्दी भत्ते के रुपये बढ़ सकते हैं, लेकिन अभी तक भत्ते बढ़ने को लेकर कोर्इ निर्णय नहीं लिया गया है। हर बार की तरह इस बार भी उन्हें वर्दी के लिए आने वाला राशि भत्ता पहले जितना ही रहेगा। जबकि सब इंस्पेक्टर को यह भत्ता पांच साल में 5000 रुपये मिलता है।

यह है वर्दी बदलने का कारण

वर्दी बदलने के आदेश के साथ ही डीजीपी मुख्यालय के प्रवक्ता आईजी लोक शिकायत विजय सिंह ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस के जवान हर समय चौराहों आैर मार्केटों में लोगों के बीच रहते है। एेसे में उनकी एक अलग पहचान हो, वह हमेंशा सुव्यवस्थित दिखे। इसलिए प्रेदश के ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की वर्दी बदली गर्इ है। लोगों के मन में खाकी को लेकर एक अजीब सा डर भी रहता है, इस वर्दी से लोग काफी कंफर्टेबल रहेंगे। एक दिसंबर से पूरे प्रदेश में ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल की वर्दी में में नीली पैंट आैर केंप शामिल हो जाएगी।

Story Loader