
15 फरवरी रात का तापमान ज्यादातर क्षेत्र में सामान्य से अधिक दर्ज हुआ। नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर और मेरठ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। लखनऊ, अलीगढ़, कानपुर नगर, बहराइच में 27 डिग्री सेल्सियस से अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 15 फरवरी को सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर आजमगढ़, गोरखपुर, कानपुर, कुशीनगर और लखनऊ एयरपोर्ट के आसपास छिटपुट बूंदाबांदी हुई।
अगले 3 दिनों में अधिकतम तापकान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। इसके बाद बड़ा बदलाव नहीं होगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादलों के गरजन के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 1 या 2 स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे हवाएं चलने की उम्मीद है।
अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। उसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 17 फरवरी को (विन-3) पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 18 फरवरी को (दिन-4) पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 19 फरवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर और (बिन-5) पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। 20 फरवरी को यूपी में दिन 6 बारिश के साथ हवांए चलेंगी। 21 फरवरी को 1 से 2 स्थानों पर बारिश के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। पूरे यूपी में भारी बारिश हो सकती है।
Published on:
16 Feb 2024 01:14 pm

बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
