30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: हमारा नेता कैसा हो: महिला डॉक्टरों से पूछा, कैसा हो विधायक तो मिला यह जबाव

हमारा नेता कैसा हो मुद्दे पर महिलाओं ने दिया जवाब

2 min read
Google source verification

image

Rajkumar Pal

Jan 18, 2017

Hamara neta kaisa ho

Hamara neta kaisa ho

बुलंदशहर। विधानसभा चुनाव 2017 का आगाज हो चुका है। बसपा, सपा और बीजेपी ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। वहीं कांग्रेस और रालोद इस मामले में अभी पीछे हैं। विधानसभा चुनाव 2017 के लिए जिले में 11 फरवरी को मतदान होगा। बता दें कि इस चुनाव में पुरूष मतदाता 1332369, महिला मतदाता 1160755 और दिव्यांग मतदाता 11783 अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चुनाव से आधी आबादी यानि महिलाओं को क्या उम्मीदें हैं ये जानने के लिए हमने कुछ महिला डॉक्टरों से बात की।

देखें वीडियो...


डॉक्टर रेशमा अग्रवाल की मानें तो शहर में कूड़े की समस्या सबसे ज्यादा हैं। नाले-नाली गंदगी से भरी रहते हैं और जिले की सड़कें भी खराब हैं। साथ ही जिले में बिजली काफी बड़ी समस्या है। विधायक के सवाल पर उन्होंने कहा कि विधायक किसी भी पार्टी का हो लेकिन शहर की समस्याओं को दूर करें। उन्होंने कहा कि बुलंदशहर में रहते हुए 19 साल हो गए लेकिन विकास के नाम पर कुछ भी देखने को नहीं मिला। जब उनसे पूछा गया कि आप को कैसी सरकार चाहिए तो उन्होंने कहा कि जो शहर का विकास कर सकें। बिजली की समस्या को दूर कर सके साथ ही जिले में क्राइम रेट भी कम हो।

डॉक्टर रश्मि जायसवाल की मानें तो जिले में महिलाओं की सुरक्षा बढ़नी चाहिए। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। साथ ही महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा मिलना चाहिए। महिलाओं के लिए सुरक्षा के लिए कानून में और सुधार होने चाहिए। कैसा हो विधायक के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा विधायक जो हमारे जिले को और बेहतर बना सके। बिजली, पानी सड़क जैसी मूलभूत सुविधाऐं जिले में हों। जिले का विकास ऐसा होना चाहिए कि महिला को घर से निकलते समय एक डर का अनुभव ना हो।

डॉक्टर निधि शर्मा ने बताया कि शहर में साफ-सफाई की कोई अच्छी सुविधा नहीं है। जगह-जगह कूड़ा पड़ा रहता है। सरकारी अस्पताल में कोई डाक्टर मरीजों की नहीं सुनता सही तरह से बात भी नहीं करता है। आम जनता बैंक की लाइन में लग कर घंटों परेशान हो रही है। उन्होंने कहा कि हम ऐसा प्रतिनिधि चाहते हैं जो जनता के लिए आसानी से उपलब्ध हो सके। साथ ही जनता की समस्याओं को सुने और उनकी मदद करे। जिले का नाम क्राइम के मामले में नम्बर वन पर है। प्रदेश सरकार को क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को नई सुविधाओं से लैस करना चाहिए।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader