1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीआईपी मॉल की तीसरी मंजिल से कूदकर 22 वर्षीय युवती ने किया सुसाइड, पुलिस जांच में जुटी

मौके से पुलिस को मिला सुसाइड नोट। लिखी थी ये वजह, मचा हड़कंप।

2 min read
Google source verification
Girl death

जीआईपी मॉल की तीसरी मंजिल से कूदकर 22 वर्षीय युवती ने किया सुसाइड, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा। शहर के प्रसिद्ध ग्रेट इंडिया प्लेस (जीआईपी) मॉल की तीसरी मंजिल से 22 वर्षीय युवती ने शनिवार को छलांग लगा दी। जीआईपी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने युवती को उठाकर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को सुसाइड नोट मिला है, जिससे सुसाइड का कारण प्यार में धोखे का जिक्र है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। युवती के परिजनों को भी बुलाया गया है। उनसे कुछ तथ्यों की पुष्टि के बाद ही कुछ पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें-इस सपा नेता पर लगा गोकशी के आरोपी को बचाने का आरोप, शिव सैनिकों ने काटा बवाल

पुलिस के अनुसार मूलरूप से अलीगढ़ की रहने वाली 22 वर्षीय शिवानी, वर्तमान में नोएडा के बरौला में रह रही थी। शनिवार दोपहर 3 बजे के करीब वह नोएडा के ग्रेट इंडिया प्लेस मॉल में पहुंची और तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। उसके नीचे गिरते की मॉल में अफरा-तफरी मच गयी। कई लोग चिल्लाने लगे। वहीं कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। जीआईपी मॉल पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने युवती को उठाकर नोएडा के कैलाश अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार पेसेंट को जब लाया गया तब उसकी कंडीशन ठीक नहीं थी।

यह भी पढ़ें-west up bulletin@8:00 pm दिनभर की बड़ी खबरें

मल्टी फेशियल इंजरी के साथ आंख और कान से खून बह रहा था। पूरी तरह जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सुसाइड नोट मिला है, जिससे सुसाइड का कारण प्यार में धोखे का जिक्र है। लोगों का कहना है कि शिवानी दो लड़को के साथ मॉल पहुंची थी। पुलिस मामले का पता लगाने के लिए मॉल की सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि वह पूरे मामले की जांच कर रही है। युवती के परिजनों को भी बुलाया गया है। उनसे कुछ तथ्यों की पुष्टि बाद ही मामले का पता चलेगा।

Story Loader