
Bihar News: (प्रतीकात्मक)
Bihar News: गया. बिहार में गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम देते हुए एक दुकान से पंद्रह लाख रुपए नगदी समेत सोने एवं चांदी के सिक्कोंं की चोरी कर ली है।वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने शुक्रवार को यहां बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के मंडी बाजार में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। अभी तक पीड़ित के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है, लेकिन पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया है। जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। प्रतिष्ठान मालिक संजय भारद्वाज के अनुसार, दुकान के अंदर लॉकर को लेजर मशीन से काटकर चोरों ने 15 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के सिक्के चुरा लिये है। अचरज की बात यह है कि गोदाम का इलाका दिन रात व्यस्त रहता है। इसके बावजूद बड़ी चोरी की घटना हुई है। गौरतलब है कि संजय भारद्वाज चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष रह चुके है।
Bihar News: पटना. बिहार में पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रक और ऑटो रिक्शा के बीच हुयी टक्कर में तीन बच्चों की मौत हो गयी तथा छह अन्य घायल हो गये।पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि ऑटो रिक्शा पर सवार बच्चे घर लौट रहे थे। इस दौरान विष्णुपुरा गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी। इस घटना में तीन बच्चों की मौत हो गयी, जबकि छह अन्य घायल हो गये। घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगा दी।सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान नहीं की जा सकी है। घायल छात्रों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।
Bihar News:छपरा. बिहार में सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के परसा थाना क्षेत्र के पंचलख मुड़कटवा गांव निवासी मंतोष कुमार राय (26) अपने चचेरा भाई राजू राय (35) के साथ गुरुवार की देर रात को अपने भाई को लाने के लिए मोटरसाइकिल से कट्सा चौक जा रहा था।इसी दौरान कट्सा चौक पर अनियंत्रित वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है।पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
Published on:
22 Nov 2024 05:53 pm
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
