19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो फैक्टरियों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

चार दमकलों ने पाया काबूखैरथल. शहर के हनुमान पहाड़ी मंदिर के पीछे 92 नंबर रेलवे फाटक के पास स्थित किसान एग्रो फूड प्रोसेस और बालाजी फूड एग्रो फैक्ट्री में गुरुवार तडक़े भीषण आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते दोनों इकाइयों में रखी मशीनें, कच्चा […]

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

kailash Sharma

Mar 20, 2026


चार दमकलों ने पाया काबू
खैरथल. शहर के हनुमान पहाड़ी मंदिर के पीछे 92 नंबर रेलवे फाटक के पास स्थित किसान एग्रो फूड प्रोसेस और बालाजी फूड एग्रो फैक्ट्री में गुरुवार तडक़े भीषण आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते दोनों इकाइयों में रखी मशीनें, कच्चा माल और तैयार उत्पाद पूरी तरह जलकर खाक हो गए।
जानकारी के अनुसार किसान एग्रो फूड प्रोसेस में सेमिया बनाने का कार्य किया जाता था, जबकि बालाजी फूड एग्रो में बच्चों के लिए कुरकुरे तैयार किए जाते थे। देर रात करीब 3:10 बजे अचानक फैक्ट्री परिसर से धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।सूचना मिलते ही फैक्ट्री संचालक मौके पर पहुंचे, जहां तकरीबन पूरा सामान जल चुका था। घटना की जानकारी खैरथल थाने को दी गई, जिसके बाद पुलिस और अग्निशमन दल तुरंत मौके पर पहुंचे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया ङ्क्षसह और खैरथल थानाधिकारी रामकिशन यादव ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा फैक्ट्री मालिकों से घटना की जानकारी ली। वहीं खैरथल, हरसोली, औद्योगिक क्षेत्र, किशनगढ़ बास और तिजारा से चार दमकल गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं। फायर इंचार्ज अमित शर्मा के नेतृत्व में फायरमैन ललित शर्मा, जितेंद्र बंसल, दीपक और राहुल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझाया जा सका।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।