19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लक्ष्मणगढ़ में विद्यार्थियों ने ली जागरुकता की शपथ, अतिथियों ने पर्यावरण व बालिका शिक्षा पर दिया जोर

लक्ष्मणगढ़. राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चन्द्र कुलिश जी के जन्मशती पर्व के उपलक्ष में गुरुवार को श्रीराम आदर्श विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण और बालिका शिक्षा विषय पर जागरुकता संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों व स्थानीय नागरिकों ने उत्साह से भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि और प्रधानाचार्य […]

less than 1 minute read
Google source verification

लक्ष्मणगढ़. राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चन्द्र कुलिश जी के जन्मशती पर्व के उपलक्ष में गुरुवार को श्रीराम आदर्श विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण और बालिका शिक्षा विषय पर जागरुकता संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों व स्थानीय नागरिकों ने उत्साह से भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि और प्रधानाचार्य ने सरस्वती मां के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से की। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रबंध निदेशक अजीतसिंह सैनी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन गंभीर चुनौती है और पौधे लगाकर उनकी देखभाल करना आवश्यक है। इस दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, बालिका शिक्षा, पॉलीथिन का त्याग और स्वच्छता की शपथ ली। साथ ही बालिका शिक्षा व महिला सशक्तिकरण पर चर्चा हुई। रघुवीर सिंह नरुका ने कहा कि शिक्षित बालिका समाज के विकास का आधार है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुतियों के माध्यम से बेटियों को समान अवसर देने का संदेश दिया। अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान जितेंद्र, अवधेश, राहुल गिर्राज, फूल सिंह, रघुवीर, शरणनंद किशोर, चांद, राजेश, पुष्पेंद्र, रेखा, देव, संगीता, मोना, दीपिका, नीरी ने भी विचार रखे। उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।