4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हैवानियत, कुत्ते को डंडे से पीट-पीटकर दी मौत, शव बोरे में भर लगा दी आग, केस दर्ज

MP News: मध्य प्रदेश के बैतूल का मामला, गर्ग कॉलोनी निवासी बना हैवान, कुत्ते को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा, शव बोरे में भरकर लगाई आग, अधजला शव मिला...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैतूल

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 29 May 2025, 12:46 PM IST

MP News Dog Beating Case

MP Dog Beating case : बैतूल के गर्ग कॉलोनी में कुत्ते को डंडे से पीटता युवक (लाल घेरे में)।

MP News: शहर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। बैतूल के गर्ग कॉलोनी में एक व्यक्ति ने कुत्ते को पहले बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला और फिर शव को बोरी में भरकर जलाने की कोशिश की। यह पूरी घटना मंगलवार रात करीब 12:30 बजे की है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। घटना की पुष्टि होने पर पशु प्रेमी वर्षा पवार ने बैतूल गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिसकर्मियों ने कुत्ते का अधजला शव माचना नदी किनारे से जब्त किया। आरोपी की पहचान कॉलोनी के ही हयात खान के रूप में हुई, जो घटना के बाद से फरार है।

ये भी पढ़ें: नदियों को जोड़ने की ऐतिहासिक योजना, सूखी नदियों को छलकाने सरकार की बड़ी तैयारी