24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में शामिल धोनी के नाम दर्ज है ये शर्मनाक रिकॉर्ड

धोनी इस साल आईपीएल में भी अपनी छाप नहीं छोड पा रहे है। उनकी कप्तानी वाली पुणे की टीम अपने 10 में से 7 मैंच हार चुकी है

2 min read
Google source verification

image

Kamal Singh Rajpoot

May 10, 2016

MS Dhoni

MS Dhoni

नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया में जब भी सबसे सफलतम कप्तानों की चर्चा होती है तो उसमें टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को नाम सबसे पहले लिया जाता है। कैप्टन कूल ने टीम इंडिया को लगभग आईसीसी के सारे बड़े खिताब दिलाए है। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया 2007 में पहले टी 20 वर्ल्ड कप में चैंपियन बनी थी। इसके बाद साल 2011 में धोनी ने वनडे वर्ल्ड कप में देश को चैंपियन बनने का मौका दिया था। साल 2013 में उनकी कप्तानी में चैंपियंस ट्राफी पर भारत ने कब्जा जमाया था।

48 रन है टी 20 में सर्वाधिक स्कोर
लेकिन टी 20 क्रिकेट में धोनी के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज। उस रिकॉर्ड के बारे में बहुत कम लोग ही जानते है। उन्होंने अपने टी20 अंतराष्ट्रीय करियर में एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है। धोनी ने अब तक 68 टी 20 मैच खेले जिसमें 35.89 की औसत से 1041 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 48 रनों का रहा है। धोनी का स्ट्राइक रेट 121.89 का रहा है। उन्होंने टी20 अंतराष्ट्रीय करियर में 39 कैच पकड़े हैं । धौनी ने अपने टी20 करियर की शुरूआत साल 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ की थी।

आईपीएल में नहीं छोड़ पा रहे है छाप
धोनी इस साल आईपीएल में भी अपनी छाप नहीं छोड पा रहे है। उनकी कप्तानी वाली पुणे की टीम अपने 10 मैंचों में 7 हार चुकी है। एक और हार धोनी की टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है। पुणे 6 अंकों के साथ छठे पायदान पर है। दुनिया के सबसे बेहतरीन कप्तानों में शुमार धौनी के लिए ये आंकड़ें सच में हैरान करने वाले है। हालांकि इसके पीछे एक बड़ी वजह टीम के प्रमुख खिलाडिय़ों को चोटिल होना भी माना जा सकता है। इस आईपीएल में धोनी का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है।

ये भी पढ़ें

image