23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गेल की गर्लफ्रेंड ने दिया बेटी को जन्म, जानिए क्या है बेबी का नाम

गेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा गॉड को इस खूबसूरत तौहफा देने के लिए धन्यवाद। साथ ब्लश का इस दुनिया में वेलकम।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Kamal Singh Rajpoot

Apr 21, 2016

Chris gayle-Natasha

Chris gayle-Natasha

बेंगलुरु। वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज और आईपीएल में आरसीबी के ओपनर बल्लेबाज क्रिस गेल पापा बन गए है। गेल की गर्लफ्रेंड नताशा ने एक बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने यह जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।

आपको बता दें कि क्रिस गेल वर्तमान में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर की ओर से आईपीएल में खेल रहे है। लेकिन दो दिन पहले बच्चा होने की खुशी में शामिल होने के लिए वे वेस्टइंडीज लौट गए थे। गेल की गर्लफ्रेंड नताशा ने गुरुवार को एक बच्ची को जन्म दिया, जिसका नाम 'ब्लश' रखा गया है। गेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा गॉड को इस खूबसूरत तौहफा देने के लिए धन्यवाद। साथ ब्लश का इस दुनिया में वेलकम।

इसके पहले गेल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक और पोस्ट की थी। इसमें वे हॉस्पिटल में मास्क लगाकर बैठे नजर आ रहे है। आरसीबी के सूत्रों के मुताबिक, गेल को दूसरा मैच भी मिस करना पड़ा सकता है, जो 22 अप्रैल को पुणे के खिलाफ होगा। ऐसी संभावना है कि गेल 20 अप्रेल को टीम के साथ जुड जाएंगे। आपको बता दें कि साल 2012 में आयोजित हुए आईपीएल में गेल की गर्लफ्रेंड नताशा भारत आई थी। वे उस दौरान कई आईपीएल पार्टीज में भी नजर आई थी।

इस साल के आईपीएल सीजन में क्रिस गेल की बेहतर प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। इस सीजन में खेल दो मैंचों में गेल के बल्ले से सिफ 1 ही रन निकाला है। पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 1 रन बनाया था, जबकि दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ वे खाता भी नहीं खोल सके थे। लेकिन आरसीबी के कप्तान विराट कोहली का कहना है कि उन्हें क्रिस गेल पर पूरा विश्वास है औश्र वे जल्द ही टीम के लिए बड़ी पारी खेलेंगे।

ये भी पढ़ें

image