लोगो में डीजल की आवाज में कहा गया है, "दुनिया बदल गई है। हमें कुशल और अलग नजरिए वाले लोगों की जरूरत है, जो ऐसे जोखिम उठा सकें, जिनके बारे में हमें पता भी नहीं होता। हमें अलग तरह के जवानों की जरूरत है।"इस वीडियो को जारी करते हुए दीपिका ने लिखा, "एक्सएक्सएक्स : द रिटर्न ऑफ जेंडर केज' का लोगो जारी। सेरेना उनगेर।" डी.जे. कारुसो द्वारा निर्देशित हॉलीवुड फिल्म 2002 में आई फिल्म 'एक्सएक्सएक्स' और 2005 में आई फिल्म 'एक्सएक्सएक्स : स्टेट ऑफ द यूनियन' का सीक्वल है। यह फिल्म 20 जनवरी, 2017 को रिलीज होगी।