
Lalit Modi
जयपुर। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने हाल ही में सेंट लूसिया की नागरिकता हासिल करने के लिए आवेदन किया है।
वर्तमान में राजस्थान क्रिकेट असोशिसन के अध्यक्ष भी है। लेकिन फिलहाल वे विदेश में रहते है। यहां तक कि उन्होंने आरसीए अध्यक्ष का चुनाव भी विदेश में बैठे-बैठे लड़ा था।
आज हम आपको ललित मोदी के लग्जरी लाइफ के बारें बताने जा रहे हैं। वर्तमान में मोदी लंदन में जिस बंगले में रहते है उसका किराया करीब 10 लाख रुपए है। उनका यह पांच मंजिला घर 7000 स्क्वेयर फीट में फैला है। लंदन में यह मोदी का पसंदीदा बंगलों में से एक है।
मोदी पहले जब इंडिया में रहते थे और लंदन में घूमने आते थे तो वे इस बंगले में आकर ठहरते थे। हालांकि, अब वो कई सालों से इसी घर में रहते हैं। इस लग्जरी मेंशन में 8 डबल साइज बेडरूम, सात बाथरूम, दो गेस्ट रूम, चार रिसेप्शन रूम, दो किचन हैं।
बंगले में एक मंजिल से दूसरी मंजिल पर जाने के लिए लिफ्ट की सुविधा मौजूद है। ललित मोदी के यहां शिफ्ट होने से पहले तक घर का किराया 11,500 पाउंड यानी करीब 10 लाख रु. था। मोदी ने भी इसे लीज पर ही लिया था।
Published on:
12 Jul 2016 07:29 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
