
Francois Hollande
पेरिस। फ्रांस में कैपिटालिस्ट सरकार के विदाई के बाद आई सोशलिस्ट सरकार के सोशलिस्ट राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद। फ्रांस्वा ओलांद अपने आप को समाजवादी औऱ आम आदमी बताते हैं। आम आदमी से खास बना यह राष्ट्रपति अब विवादों में है। विवाद का कारण बेहद नीजी है। फिर भी आप राष्ट्रपति है तो आपका निजी भी सार्वजनिक मान लिया जाता है। दरअसल फ्रांस्वा के विवाद का कारण उनका बाल और बालों को संवारने के लिए सैलून एक्सपर्ट को मिलने वाली 7.15 लाख की मंथली सैलेरी पर है। वैसे तो ओलांद के सिर में ज्यादा बाल नहीं बचे हैं, लेकिन हेयरस्टाइल के प्रति उनके शौक में कोई कमी नहीं आई है।
सरकारी पैसे से संवरते हैं राष्ट्रपति के बाल
ओलांद ने सरकारी खर्चे से पांच लाख यूरो में पांच साल के लिए नाई के साथ कॉन्ट्रेक्ट कर रखा है। नाई बालों को संवारने के लिए 24 घंटे उनके साथ रहता है। चाहे वो कोई प्रोग्राम हो या विदेशी दौरा। इसका खुलासा फ्रांस के वीकली न्यूजपेपर ले-कानार एंशेने ने किया है। इसके बाद से पूरे देश में उनकी आलोचना शुरू हो गई है। लोग उनकी तुलना पूर्व राष्ट्रपति निकाेलस सरकोजी से कर रहे हैं। क्योंकि सरकोजी अपनी शानोशौकत के लिए दुनिया में काफी मशहूर रहे हैं।
राष्ट्रपति के बालों को दिन में चार से पांच बार संवारा जाता है
दरअसल, ओलांद राष्ट्रपति बनने के बाद से देश में अपनी छवि सरकोजी से अलग दिखाते रहे हैं। लेकिन अखबार के खुलासे के बाद लोगों का कहना है कि ओलांद अपने वायदों से दूर खिसकते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उनका मजाक बनाया जा रहा है। अखबार ने लिखा है कि नाई ओलिवर बी. दिन भर में चार से पांच बार ओलांद के बालों को सीधा और लटों को सुलझाते हैं। इसके कारण वो बच्चे के जन्म पर घर और उसके ऑपरेशन में हॉस्पिटल भी नहीं जा सका था। नाई को हाउस एलाउंस और कई अन्य सुविधाएं भी मिलती है।
Published on:
14 Jul 2016 12:54 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
